विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 07, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Delhi Vidhan Sabha Chunav 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव की तारीख का आज होगा एलान, देखें कहां से कौन लड़ रहा चुनाव?

Updated: Tue, 07 Jan 2025 08:49 AM (IST)

Delhi Vidhan Sabha Chunav 2025 Dates दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 की तारीख का एलान आज होगा। चुनाव आयोग दोपहर में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर चुनाव की तारीख का ए ...और पढ़ें

Delhi Vidhan Sabha Chunav 2025: आज दिल्ली विधानसभा चुनाव की तारीख का एलान होगा। फाइल फोटो
Delhi Vidhan Sabha Chunav 2025: आज दिल्ली विधानसभा चुनाव की तारीख का एलान होगा। फाइल फोटो

HighLights

  1. आज दिल्ली विधानसभा चुनाव की तारीख का होगा एलान।
  2. चुनाव आयोग आज दोहपर में करेगा प्रेस कॉन्फ्रेंस।
  3. सभी पार्टियों ने चुनाव की तैयारियां तेज कर दी है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। Delhi Chunav 2025 की तारीख का एलान आज (7 जनवरी) को दोपहर में हो जाएगा। चुनाव आयोग आज दोपहर में दो बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस कर चुनाव की तारीख का एलान करेगा। इसी के साथ दिल्ली में आचार संहिता लागू कर दी जाएगी। फरवरी में विधानसभा का कार्यकाल खत्म होगा।

आप ने अपने सभी उम्मीदवार मैदान में उतारे

वहीं, सभी पार्टियों ने चुनाव की तैयारियां और तेज कर दी हैं। आम आदमी पार्टी (AAP) अपने सभी सभी उम्मीदवारों को मैदान में उतार चुकी है, जबकि कांग्रेस ने भी अपनी तीन लिस्ट जारी कर दी है। अभी कांग्रेस के 22 प्रत्याशी बचे हैं। कांग्रेस जल्द ही आपनी चौथी लिस्ट भी जारी कर सकती है।

भाजपा ने जारी की एक लिस्ट, बाकी सूची का इंतजार

उधर, भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने भी अपनी पहली लिस्ट जारी की है। बीजेपी ने अपने 29 उम्मीदवारों की सूची जारी की है। भाजपा के बाकी उम्मीदवारों की लिस्ट भी जल्द जारी हो सकती है। 

नई दिल्ली सीट से चुनाव लड़ रहे हैं केजरीवाल

अरविंद केजरीवाल नई दिल्ली सीट से चुनाव लड़ रहे हैं, जिनके खिलाफ संदीप दीक्षित मैदान में हैं। वहीं, भाजपा ने पूर्व सांसद और दिल्ली के पूर्व सीएम साहिब सिंह वर्मा के बेटे प्रवेश वर्मा को इस सीट से मैदान में उतारा है। अब इस सीट का मुकाबला बेहद रोमांचक हो गया है।

माना जा रहा है कि इस सीट पर कांटे की टक्कर होगी। माना जा रहा है कि इस सीट त्रिकोणीय मुकाबला बनता दिख रहा है।

(बीजेपी की पहली सूची। जागरण फोटो)

भाजपा ने रमेश बिधूड़ी को मैदान में उतारा

दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस पार्टी ने शुक्रवार को तीसरी लिस्ट जारी की। इसमें पार्टी ने अपनी दिग्गज नेता अलका लांबा को कालकाजी सीट से मैदान में उतारा है। बता दें, अलका लांबा कालकाजी सीट से दिल्ली की सीएम आतिशी को चुनौती देंगी। वहीं, भाजपा ने कालकाजी सीट से रमेश बिधूड़ी को मैदान में उतारा है।

जंगपुरा सीट पर दिग्गजों के होगा रोमांचक मुकाबला

दिल्ली की जंगपुरा सीट पर तीन दिग्गजों के बीच रोमांचक मुकाबला होगा। जहां दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया इस सीट से आप के उम्मीदवार है तो वहीं कांग्रेस ने इस सीट पर फरहाद सूरी को मैदान में उतारा है। फरहाद सूरी दिल्ली कांग्रेस की दिग्गज नेता ताजदार बाबर के बेटे हैं। ताजदार बाबर दो बार विधायक रह चुकी हैं। वह पार्षद का चुनाव जीतते रहे हैं। उधर, भाजपा ने तरविंदर सिंह मारवाह को सिसोदिया के खिलाफ चुनावी मैदान में उतारा है। मारवाह कभी कांग्रेस के ही चेहरे थे। वह जंगपुरा सीट से तीन बार विधायक रह चुके हैं। वह 2022 में भाजपा में चले गए थे।

पटपड़गंज सीट पर क्या है समीकरण?

आम आदमी पार्टी ने पटपड़गंज सीट पर मशहूर शिक्षक अवध ओझा को उतारा है। अवध ओझा यूपीएससी के छात्रों को कोचिंग पढ़ाते हैं। उनकी छात्रों के बीच काफी गहरी पैठ है। हाल ही में वह आप में शामिल हुए थे और उन्हें सिसोदिया की सीट से उम्मीदवार बनाया गया। भाजपा ने यहां से रविंद्र सिंह नेगी को टिकट दिया गया है। 2020 के विधानसभा चुनाव में भी नेगी पटपड़गंज से उम्मीदवार थे। उनका मुकाबला सिसोदिया से था। जोरदार प्रचार के बावजूद नेगी सिसोदिया से महज 3,207 वोटों से हार गए थे। उधर, कांग्रेस ने अपने दिग्गज चेहरे अनिल चौधरी पर दांव चला है। अनिल चौधरी दिल्ली कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष रह चुके हैं। 

दिल्ली की मालवीय नगर सीट पर होगी कांटे की टक्कर

दिल्ली की मालवीय नगर सीट पर आप ने सोमनाथ भारती को चुनावी मैदान में उतारा है। सोमनाथ भारती 2014 के लोकभा चुनाव में नई दिल्ली सीट से भी उम्मीदवार थे। तब उन्हें बीजेपी की बांसुरी स्वराज से हार का सामना करना पड़ा था। कांग्रेस ने इस सीट पर जितेंद्र कुमार कोचर को प्रत्याशी बनाया है। कोचर इससे पहले नगर निगम के नेता सदन रह चुके हैं। इस सीट से भाजपा ने अपने दिग्गज नेता सतीश उपाध्याय को मैदान में उतारा है। वह दिल्ली बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष रह चुके हैं। वर्तमान में वह नई दिल्ली नगर पालिका परिषद (एनडीएमसी) के उपाध्यक्ष के रूप में कार्यरत हैं।

यह भी पढ़ें- दिल्ली चुनाव के लिए आई BJP की पहली लिस्ट, केजरीवाल के खिलाफ प्रवेश वर्मा को उतारा; देखें पूरी सूची

दिल्ली की किन सीटों पर बन रहा है त्रिकोणीय मुकाबला?

राजधानी दिल्ली की कई ऐसी सीटें हैं, जहां पर मुकाबला त्रिकोणीय बनता दिख रहा है। इसमें जनकपुरी सीट भी है। यहां से भाजपा ने आशीष सूद जबकि AAP ने प्रवीण कुमार को उम्मीदवार बनाया है। बिजवासन से बीजेपी ने आप के बागी कैलाश गहलोत को मैदान में उतारा है। यहां से आप ने सुरेंद्र भारद्वाज को तो कांग्रेस ने देवेंद्र सहरावत को उम्मीदवार बनाया है। 

यह भी पढे़ं- Delhi Election 2025: रमेश बिधूड़ी ही अकेले नहीं, चुनाव में विवादित बयानों से नेताओं का गहरा नाता; इनके भी बिगड़ चुके बोल

उधर, रोहिणी सीट से भाजपा ने विजेंद्र गुप्ता को, राजौरी गार्डन से मनजिंदर सिंह सिरसा और गांधी नगर से कांग्रेस के बागी अरविंद सिंह लवली को उतारकर मुकाबला दिलचस्प बना दिया है।

यह भी पढ़ें- Delhi Elections 2024: कांग्रेस ने जारी की 26 और प्रत्याशियों की लिस्ट, सिसोदिया के खिलाफ इन्हें मैदान में उतारा