विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 12, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

CM अरविंद केजरीवाल ने दिल्लीवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, कहा- पटाखे नहीं, दीप जलाएं

By Jagran NewsEdited By: Sonu Suman
Updated: Sun, 12 Nov 2023 10:52 AM (IST)

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने राजधानीवासियों को दिवाली की शुभकामनाएं दी है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट किया- ये दीपों का पर्व है। आप सभी से मेर ...और पढ़ें

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्लीवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं।
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्लीवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं।

HighLights

  1. सीएम अरविंद केजरीवाल ने दिल्लीवासियों को दी शुभकामनाएं
  2. उन्होंने कहा- पटाखे नहीं, घर को दीयें से जगमगाएं

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। आज दिवाली है। इसको लेकर एक-दूसरे को शुभकामनाएं देने का सिलसिला जारी है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी दिल्लीवासियों को दिवाली पर शुभकामनाएं दी है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर कहा- दीपावली की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं। दीपों के इस पवित्र और पावन त्योहार पर आपके जीवन में खूब सारी खुशियां, सुख-समृद्धि और सफलता आए। मां लक्ष्मी जी की कृपा आप सभी पर सदा बनी रहे।

उन्होंने लिखा- ये दीपों का पर्व है। आप सभी से मेरी विनती है कि इस पावन दिन पटाखे नहीं बल्कि दीए जलाएं, घर को रोशनी से जगमगाएं और भगवान श्रीराम जी का स्वागत करें।

सौरभ भारद्वाज ने भी दी शुभकामनाएं

वहीं मंत्री सौरभ भारद्वाज ने भी दिवाली की बधाई दी है। उन्होंने एक्स पर लिखा- गणेश जी माता लक्ष्मी जी सरस्वती जी की कृपा से हमारा देश खूब तरक्की करें। भगवान राम जी और माता जानकी जी का आशीर्वाद हम सब पर हमेशा बना रहे। प्रकाश पर्व दीपावली की आप सभी को ढेर सारी शुभकामनाएं।

ये भी पढ़ेंः Delhi Pollution: दिवाली के दिन भी AQI 'खराब', नहीं है बारिश की संभावना; GRAP-4 के तहत वाहनों की हो रही जांच

मंत्री आतिशी ने भी दी बधाई

वहीं, मंत्री आतिशी ने भी दिल्लीवासियों को बधाई दी। उन्होंने पोस्ट किया- सभी देशवासियों को प्रकाश के त्यौहार दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं! प्रभु श्री राम से प्रार्थना करती हूँ, कि सत्य की असत्य पर और न्याय की अन्याय पर हमेशा ही जीत हो...।

ये भी पढ़ेंः Delhi Pollution: प्रदूषण पर नियंत्रण के दावे को लेकर NGT नाराज, कहा- AQI को बेहतर करने के लिए करें उपाय