विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 23, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Chandrayaan-3 Moon Landing: आज चंद्रयान-3 की लैंडिंग पर तारामंडल में होगा जश्न का माहौल

By Nimish HemantEdited By: Abhishek Tiwari
Updated: Wed, 23 Aug 2023 08:54 AM (IST)

Chandrayaan-3 Moon Landing चंद्रयान-3 की चंद्रमा पर लैंडिंग का आज पूरा विश्व बेसब्री से इंतजार कर रहा है। इस अवसर को दिल्ली के चाणक्यपुरी स्थित नेहरू ...और पढ़ें

Chandrayaan-3 Moon Landing: आज चंद्रयान-3 की लैंडिंग पर तारामंडल में होगा जश्न का माहौल
Chandrayaan-3 Moon Landing: आज चंद्रयान-3 की लैंडिंग पर तारामंडल में होगा जश्न का माहौल

HighLights

  1. तारामंडल में लैंडिंग का होगा लाइव प्रसारण, वैज्ञानिक बताएंगे चंद्रमा के रहस्य
  2. विशेष शो के माध्यम से बताया जाएगा चंद्रयान-3 की खासियत और इसके कार्य

नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। Chandrayaan-3 Moon Landing : चंद्रयान-3 की चंद्रमा पर लैंडिंग का पूरा विश्व बेसब्री से इंतजार कर रहा है। देशभर के लोग इसके लाइव प्रसारण को देखने की खास तैयारी कर रहे हैं। देशभर में इसकी सफलता को लेकर पूजा-अनुष्ठान का दौर चल रहा है। शाम को छह बजे के करीब चंद्रमा पर चंद्रयान की लैंडिंग होगी।

लैंडिंग का होगा लाइव प्रसारण

इस अवसर को चाणक्यपुरी स्थित नेहरू तारामंडल ने भी खास बनाने की तैयारी की है। यहां जश्न का माहौल होगा। यहां पर खगोल में दिलचस्पी रखने वालों के लिए लैंडिंग का लाइव प्रसारण करने के खास इंतजाम किए गए हैं। यहां दो स्क्रीन का इंतजाम किया गया है। जहां लाइव प्रसारण होगा।

इसी तरह एक खास शो ''बैक टू द मून'' के माध्यम से दर्शकों को यह बताया जाएगा कि चंद्रमा पर उतरने के बाद चंद्रयान किस तरह से काम करेगा। देश के साथ विश्व के खगोल विज्ञान को समृद्ध करने के लिए किस तरह के आंकड़े जुटाएगा। इस 25 मिनट के शो को सुबह से दिखाया जाने लगेगा।

विशेष बात यह है कि इस खास अवसर पर चंद्रयान-3 के बारे में जागरूक करने के लिए नेहरू तारामंडल में चंद्रयान-3 की प्रतिकृति रखी गई है। यह प्रतिकृति ऐसा आभास करा रही है, जैसे आप चंद्रमा पर आ गए हो।

चंद्रमा की सतह बनाकर पत्थर भी रखे गए हैं। इसी पर करीब तीन फीट ऊंची प्रतिकृति में राकेट जीएसएलवी जिसे बाहुबली नाम दिया गया है। इसी तरह, लैंडर विक्रम तथा रोवर प्रज्ञान को प्रदर्शित किया गया है। इसी तरह साथ में रखे गए पोस्टर में जीएसएलवी के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई है।

तारामंडल की प्रोग्राम मैनेजर प्रेरणा चंद्रा के अनुसार इस ऐतिहासिक दिन के लिए हम खगोल प्रेमी न जाने कितने वर्षों से इंतजार कर रहे हैं। यह ब्रह्मांड की जानकारियोंं के नए द्वार खोलेगा।