विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 10, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'झूठ बोल कर सत्ता में काबिज हुए AAP...', यमुना किनारे छठ पूजा की अनुमति न मिलने पर मनोज तिवारी ने दिल्ली सरकार को घेरा

By Jagran NewsEdited By: Nitin Yadav
Updated: Fri, 10 Nov 2023 12:55 PM (IST)

दिल्ली हाईकोर्ट ने यमुना किनारे छठ महापर्व मनाने की अनुमति देने से इनकार करने पर अब आप और बीजेपी के बीच खींचतान शुरू हो गई है। शुक्रवार को बीजेपी नेता ...और पढ़ें

यमुना किनारे छठ पूजा की अनुमति न मिलने पर मनोज तिवारी ने 'आप' को घेरा।
यमुना किनारे छठ पूजा की अनुमति न मिलने पर मनोज तिवारी ने 'आप' को घेरा।

HighLights

  1. मनोज तिवारी ने 'आप' सरकार पर बोला हमला
  2. झूठ बोल कर सत्ता में काबिज हुए AAP: मनोज तिवारी

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। बीते दिनों दिल्ली हाईकोर्ट ने यमुना किनारे छठ महापर्व मनाने की अनुमति देने से इनकार करने पर अब आप और बीजेपी के बीच खींचतान शुरू हो गई है। शुक्रवार को बीजेपी नेता और दिल्ली से सांसद मनोज तिवारी ने आम आदमी पार्टी पर निशाना साधा है।

छठ मैया का प्रसाद है बारिश: मनोज तिवारी

उन्होंने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर दिल्ली सरकार पर हमला करते हुए लिखा, जितना अत्याचार करना है कर लो AAP, झूठ बोल कर दिल्ली की सत्ता में काबिज हुए AAP, चाहे जितने कहर करो AAP

अब दिल्ली की चिंता भगवान कर रहे हैं, आज के बारिश छठ मैया का प्रसाद है। इस इशारे हो समझना चाहिए और स्वच्छता एवं प्रकृति के त्योहार छठ महोत्सव को यमुना तट पर भी होने की स्वीकृति देनी चाहिए।

Manoj Tiwari

यह भी पढ़ें: Delhi weather Live: बारिश ने दिल्ली-एनसीआर को गैस चेंबर से निकाला बाहर, सुबह से हो रही रुक-रुककर बारिश; पारा भी गिरा

हाईकोर्ट ने छठ पूजा की नहीं दी अनुमति

आपको बता दें कि बुधवार को दिल्ली हाईकोर्ट ने यमुना किनारे छठ पूजा की अनुमति देने की मांग को लेकर दायर हुई याचिका पर विचार करने से इनकार कर दिया था।

न्यायमूर्ति सुब्रमण्यम प्रसाद ने कहा कि प्रतिबंध यमुना में प्रदूषण को रोकने के लिए है। अदालत के रुख को देखते हुए याचिकाकर्ता ने इसे वापस लेने की अनुमति देने का अनुरोध किया, जिसको अदालत ने स्वीकार कर लिया।

याचिकाकर्ता छठ पूजा संघर्ष समिति और पूर्वांचल जागृति मंच ने दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (DDMA) के 29 अक्टूबर 2021 के आदेश को रद्द करने का निर्देश देने की मांग की थी। इस आदेश में अधिकारियों ने यमुना के किनारे पर छठ पूजा करने पर रोक लगा दी थी।

यह भी पढ़ें: Kumar Vishwas: कवि कुमार विश्वास के सुरक्षाकर्मी ने भी दर्ज कराया मुकदमा, अज्ञात व्यक्ति पर लगाया मारपीट का आरोप