विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 10, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दिल्ली चुनाव के लिए आनेवाली है BJP की दूसरी लिस्ट, CEC की बैठक में बाकी 41 प्रत्याशियों पर हुई चर्चा; PM रहे मौजूद

By Agency Edited By: Sonu Suman
Updated: Fri, 10 Jan 2025 09:33 PM (IST)

दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में पीएम मोदी अमित शाह और जेपी नड्डा समेत कई बड़े नेता मौजूद रहे। बैठक में पार्टी ...और पढ़ें

Delhi Election के लिए बीजेपी की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक। (प्रतीकात्मक फोटो)
Delhi Election के लिए बीजेपी की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक। (प्रतीकात्मक फोटो)

HighLights

  1. दिल्ली चुनाव के लिए बीजेपी केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक
  2. पीएम मोदी समेत तमाम नेताओं ने 41 उम्मीदवारों को लेकर की चर्चा
  3. जल्द आ सकती है बीजेपी की दूसरी लिस्ट, 4 जनवरी को आई थी पहली सूची

पीटीआई, नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की केंद्रीय चुनाव समिति की शुक्रवार को हुई बैठक खत्म हो गई। इसमें दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए बाकी 41 उम्मीदवारों के नामों पर मंथन किया गया। इसके साथ ही जल्द ही दूसरी सूची आने की संभावना बढ़ गई। इस बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह भी शामिल हुए हैं।

70 सदस्यीय दिल्ली विधानसभा के चुनाव के लिए भाजपा की 29 उम्मीदवारों की पहली सूची 4 जनवरी को सामने आई थी। इसमें पूर्व मुख्यमंत्री और AAP सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल के खिलाफ नई दिल्ली सीट से पूर्व सांसद प्रवेश वर्मा को मैदान में उतारा गया है।

अमित शाह और जेपी नड्डा बैठक में मौजूद

पार्टी ने एक अन्य पूर्व सांसद रमेश बिधूड़ी को कालकाजी से उम्मीदवार बनाया है, जहां मुख्यमंत्री और आप उम्मीदवार आतिशी मैदान में हैं। मोदी के अलावा, गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा उम्मीदवारों के नामों को अंतिम रूप देने में सीईसी के अन्य सदस्यों के साथ शामिल हुए हैं। शाह और नड्डा ने संभावित उम्मीदवारों की सूची और पार्टी की रणनीति पर विचार-विमर्श करने के लिए दिन में दिल्ली भाजपा नेताओं के साथ मुलाकात की।

बैठक में दिल्ली भाजपा के प्रभारी बैजयंत जय पांडा, सह प्रभारी अल्का गुर्जर, प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन राणा, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजेंद्र गुप्ता, पूर्व मंत्री डा. हर्षवर्धन, प्रदेश महामंत्री विष्णु मित्तल भी शामिल थे।

दिल्ली में 5 फरवरी को है मतदान

राजधानी दिल्ली में आम आदमी पार्टी के 10 साल पुराने शासन को खत्म करने के लिए भाजपा हर संभव प्रयास कर रही है। AAP ने 2015 और 2020 में लगातार दो विधानसभा चुनावों में बहुमत हासिल की थी। बीजेपी का प्रदर्शन लोकसभा चुनाव में बेहतरीन रहा है। बीते साल हुए लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने दिल्ली की सभी सात सीटों पर जीत हासिल की थी। दिल्ली में मतदान 5 फरवरी को होगा और वोटों की गिनती 8 फरवरी को होगी।

बीजेपी की पहली लिस्ट में 29 नाम

क्रमांक सीट उम्मीदवार
1. आदर्श नगर राजकुमार भाटिया
2. बादली दीपक चौधरी
3. रिठाला कुलवंत राणा
4. नांगलोई जाट मनोज शौकीन
5. मंगोलपुरी (अजा) राजकुमार चौहान
6. रोहिणी विजेंद्र गुप्ता
7. शालीमार बाग रेखा गुप्ता
8. मॉडल टाउन अशोक गोयल
9. करोलबाग (अजा) दुष्यंत गौतम
10. पटेल नगर (अजा) राजकुमार आनंद
11. राजौरी गार्डन मनजिंदर सिंह सिरसा
12. जनकपुरी आशीष सूद
13. बिजवासन कैलाश गहलोत
14. नई दिल्ली प्रवेश वर्मा
15. जंगपुरा तरविंदर सिंह मारवाह
16. मालवीय नगर सतीश उपाध्याय
17. आरके पुरम अनिल शर्मा
18. महरौली गजेंद्र यादव
19. छत्तरपुर करतार सिंह तंवर
20. अंबेडकर नगर (अजा) खुशी राम चुनार
21. कालकाजी रमेश बिधूड़ी
22. बदरपुर नारायण दत्त शर्मा
23. पटपड़गंज रविंद्र सिंह नेगी
24. विश्वासनगर ओम प्रकाश शर्मा
25. कृष्णा नगर डॉ. अनिल गोयल
26 गांधीनगर अरविंदर सिंह लवली
27. सीमापुरी (अजा) कुमारी रिंकु
28. रोहतास नगर जितेंद्र महाजन
29. घोंडा अजय महावर

यह भी पढ़ें- त्रिकोणीय मुकाबले में इस बार कांग्रेस मजबूत, राहुल गांधी और खरगे समेत ये 30 नेता संभाल रहे दिल्ली की कमान