Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 25, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Delhi Election 2025: पटपड़गंज में AAP और भाजपा कार्यकर्ता भिड़े, जमकर हुई मारपीट; एक नेता अस्पताल में भर्ती

    Updated: Sat, 25 Jan 2025 10:34 AM (GMT+05:30)

    पूर्वी दिल्ली के विनोद नगर में भाजपा और आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं के बीच जमकर मारपीट हुई। भाजपा के मंडल अध्यक्ष आशीष गुप्ता घायल हो गए। उनका आरोप ...और पढ़ें

    पटपड़गंज में AAP और भाजपा कार्यकर्ता भिड़े। (प्रतीकात्मक फोटो)
    पटपड़गंज में AAP और भाजपा कार्यकर्ता भिड़े। (प्रतीकात्मक फोटो)

    HighLights

    1. भाजपा के मंडल अध्यक्ष ने मंडावली थाने में दी शिकायत
    2. मारपीट में भाजपा के मंडल अध्यक्ष आशीष गुप्ता घायल हो गए

    जागरण संवाददाता, पूर्वी दिल्ली। पटपड़गंज विधानसभा क्षेत्र के विनोद नगर में शुक्रवार दोपहर घर-घर प्रचार के दौरान भाजपा व आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता आमने सामने आ गए। दोनों के बीच जमकर मारपीट हुई। इसमें भाजपा के मंडल अध्यक्ष आशीष गुप्ता घायल हो गए। उनके चेहरे पर चोटें आई हैं। जख्मी हालत में उन्हें एलबीएस अस्पताल भर्ती करवाया, जहां से उन्हें जीटीबी अस्पताल रेफर कर दिया।

    खबर लिखे जाने तक अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। घायल ने मंडावली थाने में आप कार्यकर्ताओं के खिलाफ शिकायत दी है। इस मामले में पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त अभिषेक धानिया का कहना है कोई केस दर्ज नहीं हुआ है। मामले की जांच की जा रही है। वहीं इस मामले में पटपड़गंज सीट से आप प्रत्याशी अवध ओझा से काल व वाट्सएप पर मैसेज करके पक्ष के लिए संपर्क किया, बात नहीं हो सकी।

    20 से अधिक कार्यकर्ताओं पर हमला करने का आरोप

    आशीष गुप्ता भाजपा से विनोद नगर वार्ड के मंडल अध्यक्ष हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि शुक्रवार दोपहर करीब तीन बजे भाजपा के कार्यकर्ता विनोद नगर में घर-घर जाकर प्रचार कर रहे थे। उसी दौरान आप के 20 से अधिक कार्यकर्ताओं ने भाजपा के कार्यकर्ताओं पर हमला कर दिया। कार्यकर्ताओं ने फोन करके उन्हें सूचना दी और वह मौके पर पहुंचे।

    घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

    बीजेपी ने आरोप लगाया कि आप कार्यकर्ताओं ने उन्हें देखकर उनपर हमला कर दिया। उनके चेहरे व आंख के पास चोट आई है। वहीं आप कार्यकर्ताओं ने आरोप को बेबुनियाद बताते हुए कहा भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनके साथ मारपीट की। वहीं मारपीट के कई वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो रहे हैं।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Delhi Election 2025: अमित शाह आज जारी करेंगे संकल्प पत्र-3, केजरीवाल बोले- 'पुरानी योजनाओं का एलान मत करना प्लीज'