विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 19, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Delhi CM Oath Ceremony: आतिशी ​कब लेंगी दिल्ली के CM पद की शपथ, तय हो गई डेट; संभालेंगी अरविंद केजरीवाल की जगह

Updated: Thu, 19 Sep 2024 11:54 AM (IST)

Atishi Oath Ceremony दिल्ली को जल्द ही नया मुख्यमंत्री मिलने जा रहा है। अरविंद केजरीवाल के इस्तीफे के बाद आतिशी 21 सितंबर को सीएम पद की शपथ लेंगी। उनक ...और पढ़ें

Atishi Marlena: केजरीवाल के इस्तीफे के बाद आतिशी बनेंगी दिल्ली की नई मुख्यमंत्री। फाइल फोटो
Atishi Marlena: केजरीवाल के इस्तीफे के बाद आतिशी बनेंगी दिल्ली की नई मुख्यमंत्री। फाइल फोटो

HighLights

  1. आतिशी के दिल्ली CM पद की शपथ लेने की डेट फाइनल।
  2. आतिशी के बाद बाकी मंत्री भी लेंगे शपथ।
  3. 26 और 27 सितंबर को होगा विधानसभा सत्र।

जागरण संवादादाता, नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली को नया मुख्यमंत्री मिलने में कुछ ही समय बचा है। केजरीवाल के इस्तीफा देने के बाद आतिशी 21 सितंबर को सीएम पद की शपथ लेंगी।

बाकी मंत्री भी इसी दिन शपथ लेंगे। बता दें अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने 13 सितंबर को जेल से बाहर आने के बाद 15 सितंबर को इस्तीफे की घोषणा की थी। जिसके बाद उन्होंने 17 सितंबर को इस्तीफा दे दिया था।

नए-पुराने मंत्री भी लेंगे शपथ

आतिशी के शपथ (Delhi CM Oath Ceremony) लेने के बाद उनकी कैबिनेट के सभी नए-पुराने सदस्य भी फिर से शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह में सीमित अतिथि ही आमंत्रित होंगे। मंत्रियों के नाम और उनके विभाग तय करने का अधिकार भावी मुख्यमंत्री का ही होगा।

यह भी पढ़ें: मुख्यमंत्री की कुर्सी छोड़ने के बाद क्या करेंगे केजरीवाल? यहां जानिए AAP नेता का क्या है पूरा प्लान

26 और 27 सितंबर को होगा विधानसभा सत्र

सरकारी सूत्रों के मुताबिक 26 और 27 सितंबर को दिल्ली विधानसभा का सत्र बुलाया जा सकता है। इस दौरान नई मुख्यमंत्री आतिशी विश्वास मत भी पेश कर सकती हैं। इसके अलावा विधायी प्रक्रिया पूरी करने के साथ साथ ही दिल्ली से जुड़े कुछ मुद्दों पर चर्चा भी की जा सकती है।

यह भी पढ़ें: ONOE: चार राज्यों में एक साथ चुनाव नहीं करा पा रहे, वो वन नेशन-वन इलेक्शन कैसे करा पाएंगे: AAP