विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 23, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना' के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, केजरीवाल ने खुद बताई पूरी प्रक्रिया; पढ़ें डिटेल्स

Updated: Mon, 23 Dec 2024 12:52 PM (IST)

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दक्षिणी दिल्ली के किदवई नगर में मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना के लिए पंजीकरण की शुरुआत की। इस योजना के तहत द ...और पढ़ें

दिल्ली में मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना के लिए पंजीकरण शुरू। फाइल फोटो
दिल्ली में मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना के लिए पंजीकरण शुरू। फाइल फोटो

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आप, AAP) के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने दक्षिणी दिल्ली के किदवई नगर में 'मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना' के लिए पंजीकरण की शुरुआत की।

ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन हुआ शुरू

मुख्यमंत्री आतिशी के साथ पहुंचे केजरीवाल ने अपनी विधानसभा क्षेत्र नई दिल्ली के तहत आ रही इस कॉलोनी में महिलाओं का ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराया। इस दौरान केजरीवाल ने महिलाओं से योजना के बारे में भी बात की।

(महिलाओं को योजना के बारे में जानकारी देते पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल। जागरण फोटो)

क्या बोलीं महिलाएं

वहीं, महिलाएं भी केजरीवाल को अपने बीच पाकर गदगद दिखाई दीं। पंजीकरण कराने वाली वंदना प्रसाद, भावना शुक्ला सहित अन्य महिलाओं ने इस योजना को लेकर खुशी जाहिर की। भावना शुक्ला ने कहा कि पंजीकरण हो गया है तो पैसे भी आएंगे।

वंदना प्रसाद ने कहा कि यह योजना महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगी।

योजना के लिए होगी यह पात्रता

  • वह महिला जो टैक्सपेयर्स नहीं हैं
  • जो किसी सरकारी योजना के तहत पेंशन नहीं पा रहीं
  • महिला की उम्र 18 साल से ज्यादा होनी चाहिए
  • दिल्ली का मतदाता पहचान पत्र और आधार कार्ड होना जरूरी
  • सरकारी कर्मचारी को योजना का लाभ नहीं मिलेगा
  • वार्षिक आय तीन लाख रुपये से ज्यादा नहीं होनी चाहिए

आवश्यक दस्तावेज

  • पहचान प्रमाण पत्र – वोटर आईडी, आधार कार्ड,
  • आवास प्रमाण पत्र,
  • आय प्रमाण पत्र
  • शपथ पत्र

‘यह आप की सिर्फ चुनावी घोषणा’

भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज ने आप पर निशाना साधा है। सांसद बांसुरी स्वराज ने कहा कि जैसे चुनाव से पहले पंजाब में आम आदमी पार्टी (आप) सरकार ने महिलाओं को एक हजार रुपये देने की घोषणा की थी, वैसे ही घोषणा दिल्ली में अरविंद केजरीवाल कर रहे हैं। पंजाब में महिलाओं को एक रुपया नहीं मिला है। जबकि भाजपा ने सभी राज्यों में वादे पूरे किए हैं।

प्रदेश भाजपा कार्यालय में प्रेसवार्ता कर स्वराज ने कहा कि केजरीवाल ने लोकसभा के चुनाव से पहले भी 1,000 रुपये प्रतिमाह महिलाओं को देने की घोषणा की थी, लेकिन एक रुपया नहीं दिया। इसलिए दिल्ली में यह घोषणा केवल चुनावी जुमला है।

साथ ही बांसुरी स्वराज ने प्रश्न किया कि केजरीवाल जवाब दें की उनके निजी सचिव ने उनके ही आवास में महिला सांसद स्वाति मालीवाल पर हाथ उठाया था पर उन्होंने चुप्पी बनाये रखी, उस समय महिला सम्मान कहां था। जबकि निजी सचिव को पंजाब सरकार का सलाहकार बना दिया। आयुष्मान योजना को राजनीतिक द्वेष से दिल्ली में लागू नहीं होने दिया।