यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 24, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
टेक ऑफ से पहले ही एअर इंडिया के विमान में आई खराबी, दिल्ली से मुंबई 160 यात्रियों को लेकर जा रहा था विमान
दिल्ली हवाई अड्डे पर एयर इंडिया के विमान में तकनीकी खराबी आने के कारण मुंबई जाने वाली उड़ान को रद्द ...और पढ़ें

पीटीआई, नई दिल्ली। एयर इंडिया के विमान ने बुधवार शाम को दिल्ली हवाई अड्डे पर तकनीकी खराबी के कारण उड़ान रद कर दी। यह विमान 160 यात्रियों को लेकर मुंबई जाने की तैयारी में था।
एयर इंडिया की ओर से बताया गया कि विमान में तकनीकी खराबी आने के बाद चालक दल ने उड़ान को रद करने का फैसला लिया। बताया गया कि पायलट ने उड़ान को रद करने का फैसला उस समय लिया, जब कॉकपिट में गति मापदंडों को प्रदर्शित करने वाली स्क्रीन में कुछ गड़बड़ी देखी गई।
एयर इंडिया के प्रवक्ता ने बताया कि यात्रियों को विमान से उतारकर दूसरे विमान में बैठाया गया और मुंबई के लिए रवाना किया गया। एयर इंडिया की ओर से इस तकनीकी खराबी के चलते खेद व्यक्त किया गया।
