विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 24, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दिल्ली से मुंबई जा रही एअर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ान में आई तकनीकी खराबी, रद करना पड़ा टेकऑफ

Published: Thu, 24 Jul 2025 06:03 PM (IST)

दिल्ली से मुंबई जाने वाली एअर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ान IX1163 में तकनीकी खराबी आने के कारण टेकऑफ रद्द कर ...और पढ़ें

एअर इंडिया एक्सप्रेस के विमान में आई तकनीकी खराबी।
एअर इंडिया एक्सप्रेस के विमान में आई तकनीकी खराबी।

HighLights

  1. बुधवार रात प्रस्थान से पहले तकनीकी खराबी का पता चला
  2. विमान में सवार 160 से अधिक यात्रियों को हुई असुविधा
  3. एअर इंडिया एक्सप्रेस ने असुविधा के लिए खेद जताया

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। नई दिल्ली से मुंबई जाने वाली एअर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ान संख्या आईएक्स1163 को बुधवार रात 9:20 बजे निर्धारित प्रस्थान से पहले तकनीकी खराबी के कारण टेकऑफ रद करना पड़ा।

इस घटना से विमान में सवार 160 से अधिक यात्रियों को असुविधा हुई, लेकिन सुरक्षा को प्राथमिकता दते हुए काॅकपिट क्रू ने टेकऑफ रद करने का फैसला किया। बाद में यात्रियों के लिए दूसरे विमान का प्रबंध कर मुंबई भेजा गया।

काॅकपिट में उड़ान उपकरणों की स्क्रीन, जो टेकऑफ के दौरान विभिन्न तरह की गति दर्शाती है, में खराबी पाए जाने के बाद पायलटों ने आईजीआई एयरपोर्ट से टेकऑफ रोक दिया।

एअर इंडिया एक्सप्रेस के प्रवक्ता ने बताया कि हमारे चालक दल ने मामूली तकनीकी समस्या के चलते टेकऑफ रद करने का निर्णय लिया, जो हमारी मानक सुरक्षा प्रक्रियाओं के अनुरूप था।

टेकऑफ रद करने के बाद सभी यात्रियों को सुरक्षित रूप से विमान से उतारा गया और टर्मिनल पर वापस लाया गया।

एयरलाइन ने वैकल्पिक विमान की व्यवस्था की, जो देर रात 12:29 बजे मुंबई के लिए रवाना हुआ, जो निर्धारित समय से तीन घंटे से अधिक की देरी थी। विमान को निरीक्षण के लिए ग्राउंडेड रखा गया है।

एअर इंडिया एक्सप्रेस ने देरी के लिए खेद व्यक्त करते हुए कहा, “हमें असुविधा के लिए खेद है, लेकिन हमारी सभी गतिविधियों में सुरक्षा सर्वोपरि है।

इससे पहले मंगलवार को ही दिल्ली से कोलकाता जाने वाली एअर इंडिया की उड़ान संख्या 2403 में तकनीकी खराबी आ गई थी। तब विमान को रनवे पर जब वह उड़ान भरने की प्रक्रिया में था, तब अचानक रोकना पड़ा।

यह भी पढ़ें- दिल्ली-NCR: 6 बजे 6 बड़ी खबरें: 34 नए आरोग्य मंदिर का उद्घाटन, दिल्ली हाईकोर्ट में तीन जजों ने ली शपथ