Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 31, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    दिल्ली से लंदन जानेवाली एयर इंडिया की फ्लाइट नहीं भर सकी उड़ान, तकनीकी खराबी के बाद लिया फैसला

    By Agency Edited By: Sonu Suman
    Updated: Thu, 31 Jul 2025 05:56 PM (IST)

    गुरुवार को एयर इंडिया का बोइंग 787-9 विमान तकनीकी खराबी के कारण दिल्ली हवाई अड्डे पर उड़ान नहीं भर पाया। लंदन जाने वाले विमान को उड़ान भरने से रोकना प ...और पढ़ें

    दिल्ली से लंदन जानेवाली फ्लाइट तकनीकी खराबी के बाद नहीं भर सकी उड़ान।
    दिल्ली से लंदन जानेवाली फ्लाइट तकनीकी खराबी के बाद नहीं भर सकी उड़ान।

    पीटीआई, नई दिल्ली। एयर इंडिया का बोइंग 787-9 विमान गुरुवार को तकनीकी खराबी के कारण दिल्ली हवाई अड्डे पर उड़ान नहीं भर पाया। विमान को लंदन के लिए टेक ऑफ करना था।

    एयरलाइन के एक प्रवक्ता ने एक बयान में कहा, "31 जुलाई को दिल्ली से लंदन के लिए उड़ान भरने वाला एआई2017 विमान संदिग्ध तकनीकी खराबी के कारण वापस लौट आया। कॉकपिट क्रू ने मानक संचालन प्रक्रियाओं (एसओपी) का पालन करते हुए उड़ान रोकने का फैसला किया और एहतियाती जांच के लिए विमान को वापस ले आए।" एक सूत्र ने बताया कि उड़ान का संचालन बोइंग 787-9 विमान से होना था।

    यात्रियों के लिए वैकल्पिक विमान की व्यवस्था

    बयान में कहा गया है, "यात्रियों को जल्द से जल्द लंदन ले जाने के लिए एक वैकल्पिक विमान तैनात किया जा रहा है। हमारे ग्राउंड स्टाफ इस देरी के कारण होने वाली असुविधा को कम करने के लिए मेहमानों को हर संभव सहायता और देखभाल प्रदान कर रहे हैं।" विमान में सवार यात्रियों की संख्या के बारे में तुरंत जानकारी नहीं मिल सकी।