विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 01, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'कई और विपक्षी नेता गिरफ्तार होंगे', झारखंड में हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी पर क्या बोली AAP?

Updated: Thu, 01 Feb 2024 04:22 PM (IST)

हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी पर अब दिल्ली की मंत्री और आप नेता आतिशी ने कहा कि सोरेन की गिरफ्तारी भाजपा नेतृत्व वाली केंद्र सरकार द्वारा लोकसभा चुनाव से प ...और पढ़ें

झारखंड में हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी पर क्या बोली AAP
झारखंड में हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी पर क्या बोली AAP

पीटीआई, नई दिल्ली। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी के बाद विपक्षी दल भाजपा पर हमलावर हैं। ईडी द्वारा मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सोरेन की गिरफ्तारी पर आम आदमी पार्टी ने भी हमला बोला है। आप ने हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी को भाजपा की आदिवासी विरोधी मानसिकता करार दिया है।

कल सोरेन ने सीएम पद से दिया था इस्तीफा

आम आदमी पार्टी ने आरोप लगाते हुए कहा कि हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी लोकसभा चुनाव से पहले विपक्ष पर हमले का प्रयास है। बता दें कि कई घंटों की पूछताछ के बाद ईडी ने हेमंत सोरेन को गिरफ्तार किया था। इससे पहले झारखंड मुक्ति मोर्चा के अध्यक्ष ने राजभवन जाकर ईडी की अधिकारियों की मौजूदगी में मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दिया।

कई विपक्षी नेता गिरफ्तार होंगे- आतिशी

हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी पर अब दिल्ली की मंत्री और आप नेता आतिशी ने कहा कि सोरेन की गिरफ्तारी भाजपा नेतृत्व वाली केंद्र सरकार द्वारा लोकसभा चुनाव से पहले विपक्ष पर हमला करने का प्रयास है। मुझे यकीन है कि अगले एक महीने में कई और विपक्षी नेता गिरफ्तार होंगे।

बारी-बारी से जेल जाएंगे- सौरभ

वहीं, आतिशी की सहयोगी और दिल्ली सरकार में मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा कि जिन्हें भाजपा भ्रष्ट बताती थी, वो भाजपा की सरकारों में मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री और मंत्री बने हुए है। जो रुके नहीं, झुके नहीं, दबे नहीं, डरे नहीं - वो बारी-बारी जेल जाएंगे।

खास बात है कि झारखंड मुक्ति मोर्चा और आम आदमी पार्टी आईएनडीआईए ब्लॉक का हिस्सा है। खास बात है कि हेमंत सोरेन को भूमि माफिया के सदस्यों के साथ उनके कथित संबंधों के अलावा, कुछ अचल संपत्तियों के कथित अवैध कब्जे से संबंधित मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

यह भी पढ़ें-

Lok Sabha Election 2024: कांग्रेस-AAP गठबंधन में आया एक और रोड़ा! अब इस दिग्गज नेता की सीट पर फंसा पेंच

संजय सिंह ने कोर्ट से मांगी 7 दिनों की अंतरिम जमानत, जानिए क्या है पूरा मामला और अदालत ने क्या कहा