विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 20, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Delhi Crime: जामा मस्जिद इलाके में एक युवक को मारी गोली, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

By Jagran NewsEdited By: Sonu Suman
Updated: Mon, 20 Nov 2023 11:00 AM (IST)

राजधानी दिल्ली में गोलीबारी की घटनाएं लगातार बढ़ रही है। बीती रात जामा मस्जिद इलाके में एक युवक को गोली मार दी गई। घटना में शख्स घायल हो गया जिसे नजदी ...और पढ़ें

बीती रात जामा मस्जिद इलाके में एक शख्स को गोली मार दी गई।
बीती रात जामा मस्जिद इलाके में एक शख्स को गोली मार दी गई।

एजेंसी, नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के जामा मस्जिद इलाके में रविवार रात एक युवक को गोली मार दी गई। घटना में शख्स घायल हो गया, जिसे नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

इससे पहले, शनिवार सुबह तिलक नगर इलाके में दो शख्स को गोली मारी गई थी, जिसमें वे गंभीर रूप से घायल हो गए थे। घायलों की पहचान दिग्विय उर्फ साजन और विकास उर्फ विकी के तौर पर की गई थी। दोनों को दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पुलिस ने इस मामले में बताया कि मामले में कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है और आरोपियों की पहचान के लिए कई टीमें गठित की गई है। फिलहाल सभी आरोपी फरार चल रहे हैं।

ये भी पढ़ें- Delhi Pollution: दिल्लीवासियों को राहत, हवा की गुणवत्ता में कुछ सुधार; अभी भी 'खराब' श्रेणी में AQI

अलीपुर में मां-बेटी को मारी गोली

इससे पहले, दिल्ली के ही अलीपुर इलाके में एक महिला और उसकी बेटी को गोली मार दी गई थी। इसमें भी दोनों घायल हो गए थे। उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया था। प्रारंभिक जांच में पुलिस ने बताया कि यह घटना संपत्ति विवाद को लेकर हो सकती है।

ये भी पढ़ेंः Chhath Puja: दिल्ली में उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देने के साथ छठ संपन्न, बच्चों-बुजुर्गों में जबरदस्त उत्साह, देखें PHOTOS