विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिल्ली के नरेला में पुलिस मुठभेड़, गोगी गैंग का शूटर अक्षय गिरफ्तार

Published: Thu, 12 Mar 2026 06:34 PM (GMT+05:30)

नरेला में गुरुवार शाम पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। गोगी गैंग के शूटर अक्षय उर्फ टैक्सी के पैर ...और पढ़ें

घटनास्थल पर मौजूद पुलिस कर्मी। जागरण

घटनास्थल पर मौजूद पुलिस कर्मी। जागरण

HighLights

  1. नरेला में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई।

  2. गोगी गैंग के शूटर अक्षय उर्फ टैक्सी को गोली लगी।

  3. पुलिस ने अक्षय समेत तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया।

जागरण संवाददाता, बाहरी दिल्ली। गुरुवार शाम 4:30 बजे नरेला में प्रस्तावित केमिकल मार्केट के पास पुलिस और बदमाशों के बीच कई राउंड फायरिंग हुई। एनकाउंटर के दौरान गोगी गैंग के शूटर अक्षय उर्फ टैक्सी के पैर में गोली लग गई। इसके बाद पुलिस ने अक्षय और उसके दो साथियों को पकड़ लिया। तीनों आरोपी मोटरसाइकिल पर भाग रहे थे।

Screenshot 2026-03-12 183204

बताया जा रहा है कि एनकाउंटर के दौरान कुल सात राउंड फायरिंग हुई। जवाबी फायरिंग में चार बदमाशों की तरफ से और तीन पुलिस की तरफ मौजूद थे। पुलिस का कहना है कि आरोपी दो हफ्ते पहले नरेला में हुई गोलीबारी की घटना में शामिल थे।

पुलिस की जानकारी के मुताबिक, बाहरी उत्तरी जिले की AATS टीम को सूचना मिली थी कि अक्षय उर्फ टैक्सी और उसके साथी नरेला आकर किसी वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं। इसके बाद पुलिस ने इलाके को घेर लिया और तीनों बदमाशों को रोकने की कोशिश की।

बदमाशों ने रुकने के बजाय पुलिस टीम पर चार राउंड फायरिंग की। जवाब में पुलिस ने भी तीन राउंड फायरिंग की, जिसमें अक्षय के पैर में गोली लगी। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया है और उनसे पूछताछ कर रही है।

यह भी पढ़ें: दिल्ली पुलिस की पहली बड़ी कार्रवाई, PIT NDPS Act के तहत ड्रग तस्कर रोशन लाल चेन्नई जेल ट्रांसफर