विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिल्ली के 250 वार्डों में महिलाओं के लिए बनेंगे 'पिंक पार्क', क्‍या है MCD का प्‍लान और क्‍या होंगी सुविधाएं?

Published: Wed, 14 Oct 2026 11:08 AM (IST)Updated: Wed, 14 Oct 2026 12:32 PM (IST)

दिल्ली एमसीडी ने राजधानी के हर वार्ड में 'महिला पार्क' विकसित करने की पहल की है। स्थायी समिति अध्यक्ष सत्या ...और पढ़ें

MCD के हर वार्ड में बनेगा खास 'महिला पार्क'

MCD के हर वार्ड में बनेगा खास 'महिला पार्क'

HighLights

  1. हर वार्ड में महिला पार्क विकसित करने की पहल

  2. महिलाओं को सुरक्षित सैर और समय बिताने का स्थान

  3. पार्कों में वर्षा जल संचयन पर भी जोर दिया जाएगा

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। एमसीडी के 250 वार्ड में महिला पार्क विकसित करने की दिशा में पहल की गई है। निगम की स्थायी समिति की अध्यक्ष सत्या शर्मा ने उद्यान विभाग के अधिकारियों को सभी जोन में सर्वेक्षण कराकर ऐसे स्थानों की पहचान करने के निर्देश दिए हैं, जहां महिला पार्क विकसित किए जा सकते हैं।

इस संबंध में सत्या शर्मा ने अतिरिक्त आयुक्त संजीव मित्तल और उद्यान विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि महिलाओं को सुरक्षित और सुविधाजनक वातावरण में सुबह-शाम सैर करने तथा समय बिताने के लिए बेहतर स्थान उपलब्ध कराना जरूरी है। अधिकारियों को प्रत्येक वार्ड में महिला पार्क विकसित करने की संभावनाओं का आकलन करने को कहा गया है।

बैठक में पार्कों में वर्षा जल संचयन व्यवस्था विकसित करने पर भी जोर दिया गया। इसके लिए प्रत्येक वार्ड के पार्कों में संभावनाओं का आकलन करने के निर्देश दिए गए, ताकि वर्षा जल का संरक्षण कर भूजल स्तर में सुधार किया जा सके।

स्थायी समिति अध्यक्ष ने जारी किए निर्देश

इसके अलावा पेड़ों की छंटाई, हरित कचरे के उचित निस्तारण और पार्कों के नियमित रखरखाव पर भी चर्चा हुई। स्थायी समिति अध्यक्ष ने पार्कों में बेहतर सैर ट्रैक विकसित करने और साफ-सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

उन्होंने अधिकारियों से सभी कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने और पार्कों के विकास एवं रखरखाव की नियमित निगरानी करने को कहा, ताकि नागरिकों को बेहतर और स्वच्छ सार्वजनिक स्थल उपलब्ध हो सकें।

इस पार्क में होंगी ये खासियतें

  • महिला सशक्तिकरण से जुड़े स्लोगन
  • सिक्योरिटी के लिए गेट पर होंगे गार्ड्स
  • पिंक थीम पर बेस्ड होंगे सभी पार्क
  • बेंच और दीवारें भी होंगी पिंक
  • साफ-सफाई का रखा जाएगा पूरा ध्यान
  • पार्कों में वर्षा जल संचयन (Rainwater Harvesting)

यह भी पढ़ें- दिल्ली में प्रदूषण पर CAQM सख्त: MCD को मिला 31 अक्टूबर का अल्टीमेटम, लापरवाही पर होगी कड़ी कार्रवाई

यह भी पढ़ें- 'मीट की दुकानें बंद हुई तो धरने पर बैठूंगी', नवरात्र में बैन को लेकर जोन चेयरमैन से भिड़ीं आप पार्षद