Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    MCD में 187 नियुक्तियां, CM रेखा गुप्ता ने बांटे नियुक्ति पत्र; 17 स्पेशल एजुकेटर भी शामिल

    Updated: Sat, 08 Aug 2026 03:10 PM (IST)

    एमसीडी में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने 187 नवनियुक्त अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र बांटे, जिनमें 17 स्पेशल एजुकेटर भी शामिल हैं। इस अवसर पर मेडिकल स्क्र ...और पढ़ें

    नियुक्ति पत्र के साथ चयनित किए गए लोगों के साथ मंच पर दिखीं मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता। जागरण

    नियुक्ति पत्र के साथ चयनित किए गए लोगों के साथ मंच पर दिखीं मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता। जागरण

    HighLights

    1. मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने 187 नवनियुक्त अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र बांटे।

    2. इनमें 17 स्पेशल एजुकेटर भी शामिल हैं, महत्वपूर्ण कदम।

    3. बच्चों की चिकित्सा जांच हेतु मेडिकल स्क्रीनिंग पोर्टल लॉन्च।

    जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। दिल्ली नगर निगम में लंबे समय से लंबित नियुक्तियों को गति देने की दिशा में शनिवार को बड़ा कदम उठाया गया। सिविक सेंटर स्थित केदारनाथ साहनी सभागार में आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने 187 नवनियुक्त अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए। इनमें 17 स्पेशल एजुकेटर भी शामिल हैं। इस मौके पर निगम के विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों की चिकित्सा जांच और स्वास्थ्य निगरानी के लिए मेडिकल स्क्रीनिंग पोर्टल का शुभारंभ भी किया गया।

    'निगम को आधुनिक बना रही सरकार'

    मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा, 'मजबूत मानव संसाधन के बिना प्रभावी नागरिक सेवाओं की कल्पना नहीं की जा सकती।' उन्होंने कहा कि एमसीडी सीधे तौर पर दिल्ली के नागरिकों की रोजमर्रा की जरूरतों और सुविधाओं से जुड़ी संस्था है। इसलिए निगम में पर्याप्त और सक्षम कर्मचारियों की उपलब्धता जरूरी है। सरकार निगम को आधुनिक तकनीक, मजबूत आधारभूत ढांचे, पर्याप्त मानव संसाधन और आवश्यक वित्तीय सहयोग उपलब्ध कराने पर विशेष ध्यान दे रही है।

    समर्पण के साथ दायित्व की बात

    उन्होंने कहा कि निगम की कार्यप्रणाली जितनी मजबूत होगी, उसका सीधा लाभ दिल्लीवासियों को बेहतर, तेज और समयबद्ध सेवाओं के रूप में मिलेगा। एमसीडी अस्पतालों में नई इमारतों, नए ब्लॉक और आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का विकास किया जा रहा है। स्वास्थ्य सेवाओं की बढ़ती जरूरतों के अनुरूप चिकित्सकीय और अन्य मानव संसाधन को भी मजबूत किया जा रहा है।

    मुख्यमंत्री ने नवनियुक्त कर्मचारियों से कहा कि निगम में नौकरी केवल रोजगार का माध्यम नहीं, बल्कि दिल्लीवासियों की सेवा करने का अवसर है। उन्होंने सभी से ईमानदारी, निष्ठा, संवेदनशीलता और समर्पण के साथ दायित्व निभाने का आह्वान किया।

    187 नियुक्तियों में कौन-कौन?

    महापौर प्रवेश वाही ने कहा कि 187 नियुक्तियां 187 परिवारों के लिए नई उम्मीद और आर्थिक स्थिरता लेकर आई हैं। उन्होंने बताया कि 49 नियुक्तियों में 31 महिलाएं हैं। इसके अलावा 268 अन्य नियुक्तियों की प्रक्रिया चल रही है और 168 पदों के लिए डीएसएसएसबी को अधियाचन भेजा गया है। 92 एमटीएस कर्मचारियों को अनुकंपा के आधार पर नियुक्ति पत्र भी दिए जा रहे हैं।

    खबरें और भी