विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मयूर विहार पॉकेट-1 मेट्रो स्टेशन का नाम बदला, अब होगा 'श्री राम मंदिर मयूर विहार'

Published: Sat, 07 Feb 2026 04:05 PM (GMT+05:30)

मयूर विहार पॉकेट-1 मेट्रो स्टेशन का नाम बदलकर 'श्री राम मंदिर मयूर विहार' कर दिया गया है। DMRC ने यह ...और पढ़ें

मयूर विहार पॉकेट-1 मेट्रो स्टेशन का नाम बदलकर 'श्री राम मंदिर मयूर विहार' कर दिया गया है। जागरण

मयूर विहार पॉकेट-1 मेट्रो स्टेशन का नाम बदलकर 'श्री राम मंदिर मयूर विहार' कर दिया गया है। जागरण

जागरण संवाददाता, पूर्वी दिल्ली। मयूर विहार इलाके के लोगों की लंबे समय से चली आ रही मांग आखिरकार पूरी हो गई है। मयूर विहार पॉकेट-1 मेट्रो स्टेशन का नाम बदलकर श्री राम मंदिर मयूर विहार कर दिया गया है।

दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने इस संबंध में जरूरी प्रक्रियाएं पूरी कर ली हैं। नाम बदलने से न सिर्फ यात्रियों को स्टेशन पहचानने में आसानी होगी, बल्कि इलाके की धार्मिक और सांस्कृतिक पहचान भी मजबूत होगी।

WhatsApp Image 2026-02-07 at 3.24.45 PM

विधायक रविकांत उज्जैनवाल ने कहा कि मयूर विहार पॉकेट-1 और फेज-1 मेट्रो स्टेशनों के नामों में समानता के कारण यात्रियों को लंबे समय से परेशानी हो रही थी। अक्सर लोग गलत स्टेशन पर उतर जाते थे। इसके अलावा, मयूर विहार पॉकेट-1 में स्थित श्री राम मंदिर में बड़ी संख्या में लोगों की गहरी आस्था है।

इसी बात को ध्यान में रखते हुए स्टेशन का नाम मंदिर के नाम पर रखने की मांग लगातार उठाई जा रही थी। यह मांग श्री सनातन धर्म सभा मयूर विहार मैनेजमेंट कमेटी, श्री राम मंदिर, पॉकेट-1 और स्थानीय नागरिकों द्वारा अलग-अलग स्तरों पर रखी गई थी।

इसके बाद विधायक ने यह प्रस्ताव DMRC और मुख्यमंत्री को भेजा। इसके बाद शनिवार को स्टेशन के बोर्ड बदलने का काम शुरू हो गया।

विधायक ने कहा कि सरकार को सत्ता में आए एक साल हो गया है, और भगवान श्री राम के मंदिर के नाम पर मेट्रो स्टेशन का नाम बदलना उनके लिए एक आशीर्वाद जैसा है।

यह भी पढ़ें: अशोक नगर के लोगों को जल्द ही जर्जर सड़कों से मिलेगी मुक्ति, 16 लाख की लागत से निर्माण कार्य शुरू