विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 10, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पूर्वी दिल्ली की मेयर सत्या शर्मा ने केजरीवाल को दी बहस की चुनौती

By Amit MishraEdited By:
Updated: Wed, 11 Jan 2017 07:37 AM (IST)

पूर्वी दिल्ली की मेयर सत्या शर्मा ने सीएम केजरीवाल व मनीष सिसोदिया को खुले मंच पर चर्चा की चुनौती दी। मेयर ने कहा कि पूर्वी निगम का दिल्ली सरकार पर 5000 करोड़ बकाया है।

News Article Hero Image

नई दिल्ली [जेएनएन]। सफाई कर्मचारियों की हड़ताल को लेकर पूर्वी दिल्ली की मेयर सत्या शर्मा ने प्रेस वार्ता की। प्रेस वार्ता में उन्होंने बताया कि सभी कर्मचारिओं ने हड़ताल खत्म नहीं की है। हड़ताली कर्मचारियों से लगातार बातचीत की जा रही है। मेयर ने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया झूठ बोल रहे हैं कि पूरा फंड दे दिया गया है।

पूर्वी दिल्ली की मेयर सत्या शर्मा ने सीएम केजरीवाल व मनीष सिसोदिया को खुले मंच पर चर्चा की चुनौती दी। मेयर ने कहा कि पूर्वी निगम का दिल्ली सरकार पर 5000 करोड़ बकाया है। पूर्वी निगम की बदतर हालात के लिए सरकार जिम्मेदार है। सत्या शर्मा ने कहा कि यदि केजरीवाल को शक है तो वह तीसरी एजेंसी से निगम का ऑडिट करा लें। इसके बाद हम भी सरकार का ऑडिट करवाएंगे जिससे पता चल जाएगा कि कौन झूठ बोल रहा है।

दिल्ली में गंदगी का अंबार, सरकार और नगर निगम को NGT का नोटिस

मेयर ने आरोप लगाया कि निगम में सत्ता हासिल करने के लिए केजरीवाल घिनौनी राजनीती कर रहे हैं। निगम में सत्तासीन भाजपा को असफल साबित करने के लिए सीएम साजिश के तहत लोगों को तकलीफ दे रहे हैं। सरकार ईमानदार होती तो चौथे वित्त आयोग की सिफारिशों की लागू कर देती।