गणित का टीचर निकला लॉरेंस बिश्नोई गैंग का 'रेकी मास्टर', 10 करोड़ की रंगदारी मामले में गिरफ्तार; बच्चों को मारने की दी थी धमकी
स्पेशल सेल ने गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई-हरी बॉक्सर के मददगार अमित बिश्नोई को 10 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने के आरोप में गिरफ्तार किया है। मुखर्जी नगर ...और पढ़ें

स्पेशल सेल ने गैंंग्सटर लाॅरेंस बिश्नोई-हरी बाॅक्सर के मददगार अमित बिश्नोई उर्फ रुद्र प्रताप सिंह को गिरफ्तार किया है।
HighLights
गणित शिक्षक अमित बिश्नोई 10 करोड़ रंगदारी मामले में गिरफ्तार।
लॉरेंस बिश्नोई-हरी बॉक्सर गैंग का मददगार था अमित।
कोचिंग सेंटर मालिक व बच्चों को जान से मारने की धमकी।
जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। मुखर्जी नगर व अन्य इलाके में कोचिंग सेंटर खोलकर छात्रों को ऑनलाइन पढ़ाने वाले सेंटर मालिकों को स्टडी मेटेरियल मुहैया कराने वाले एक व्यक्ति को धमकी देकर उनसे 10 करोड़ रुपये रंगदारी मांगने के मामले में स्पेशल सेल ने गैंंग्सटर लाॅरेंस बिश्नोई-हरी बाॅक्सर के मददगार अमित बिश्नोई उर्फ रुद्र प्रताप सिंह को गिरफ्तार किया है।
बच्चों को जान से मारने की धमकी दी
अमित बिश्नोई, मुखर्जी नगर के एक नामी काेचिंग सेंटर में गणित का शिक्षक है। उसने पीड़ित के मुखर्जी नगर स्थित दफ्तर की रेकी की थी और उसका वीडियो बनाकर विदेश में छिपे गैंग्सटर हरी बाॅक्सर को भेजा था। उसके बाद हरी बाक्सर ने पीड़ित से भारी-भरकम रंगदारी मांगी थी और रकम न देने पर उन्हें और उनके बच्चों को जान से मारने की धमकी दी थी।
10 करोड़ की मांगी गई थी रंगदारी
डीसीपी प्रवीण कुमार त्रिपाठी के मुताबिक अमित बिश्नोई, मूलरूप से हिसार का रहने वाला है, वर्तमान में वह शालीमार बाग में रह रहा था। 15 जून को मुखर्जी नगर में रहने वाले पीड़ित के वाट्सएप पर विदेश के नंबर से काॅल आई थी। काॅलर ने खुद को हरी बाॅक्सर बताकर उनसे 10 करोड़ की रंगदारी मांगी थी। धमकी दी गई थी कि अगर एक हफ्ते के भीतर पैसे नहीं दिए गए, तो वह उन्हें और उनके बच्चों को जान से मार देगा।
वीडियो में दी बम से उड़ाने की धमकी
पीड़ित को डराने के लिए काॅलर ने अलग-अलग अंतरराष्ट्रीय नंबरों का इस्तेमाल किया था और पीड़ित के दफ्तर का एक वीडियो भेजकर उसे बम से उड़ाने की की भी धमकी दी थी। अमित पहले मुखर्जी नगर में यूपीएससी और एसएससी की तैयारी करता था। वह फरीदाबाद से बीटेक स्नातक है।
खबरें और भी
पूरी जानकारी साझा करने का काम सौंपा
2018 से वह मुखर्जी नगर के विभिन्न नामी कोचिंग सेंटरों में मैथ्स फैकल्टी (शिक्षक) के रूप में काम कर रहा था। 2014 में हरियाणा में एक काॅमन फ्रेंड के जरिए अमित का संपर्क लारेंस से हुआ था। इसके बाद वह विदेश में छिपे गैंग्सटर हरी बाक्सर के संपर्क में आ गया। हरी बाक्सर ने ही अमित को पीड़ित के परिवार और उसके बिजनेस की रेकी करने और उसकी पूरी जानकारी साझा करने का काम सौंपा था।