4 फीट तक भरा पानी, दिल्ली में सड़कें बनीं दरिया; नगर निकायों के दावों की निकली हवा
पिछले 4-5 दिनों की बारिश ने दिल्ली में नगर निकायों के जल निकासी के दावों की पोल खोल दी है। अधूरे नाले और सीवर के काम के कारण संगम विहार, तिहाड़ गांव स ...और पढ़ें
-1786266596752_m.webp)
जगतपुर गांव में मुख्य मार्ग में वर्षा से हुआ जलभराव। हरीश कुमार
HighLights
मानसून की बारिश ने नगर निकायों के दावों की पोल खोली।
अधूरे नाले और सीवर कार्य से गंभीर जलभराव हुआ।
संगम विहार, तिहाड़ गांव में जनजीवन अस्त-व्यस्त।
मुहम्मद रईस, दक्षिणी दिल्ली। पिछले 4-5 दिनों से हो रही बारिश ने नगर निकायों के दावों की हवा निकाल दी है। नालों की सफाई का कार्य पूरा होने के दावे के बावजूद इलाके में जलभराव हो रहा है।
दक्षिणी दिल्ली समेत पूर्वी व बाहरी दिल्ली में कई स्थानों पर सीवर लाइन डालने के साथ ही नाला मरम्मत का काम मानसून में ही चल रहा है, जिससे जल निकासी ठीक से नहीं हो पा रही। इससे जलभराव में पानी निकालने के लिए लोगों को निजी खर्चे पर पंप लगाने पड़ रहे हैं।
जन-जीवन अस्त व्यस्त
इस साल जलभराव से सर्वाधिक खराब स्थिति संगम विहार की रही है। जिसमें वर्षा से पहले नालों के निर्माण का काम पूरा नहीं हुआ। इससे यहां के करीब 10 लाख की आबादी का जन-जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। एच ब्लाक से लेकर शूटिंग रेंज रोड पर शिव मंदिर के नजदीक नाले का काम जल बोर्ड पूरा नहीं करा पाया।
वहीं, एमबी रोड पर भी ड्रेन का काम बाकी है। वर्षा के दौरान समुचित तरीके से जल निकासी नहीं हो पाई और रतिया मार्ग, तिगड़ी रोड, मंगल बाजार, शनि बाजार आदि में तीन से चार फीट तक पानी भरा रहा।

तिहाड़ गांव में भरा पानी
एनएच-9 के सर्विस रोड पर विनोद नगर से पटपड़गंज तक पीडब्ल्यूडी की ओर से नाला निर्माण कराए जाने के कारण पानी की निकासी बाधित है। वर्षा होने पर नाले का पानी ओवरफ्लो होकर रिहायशी इलाकों में पहुंच रहा है।
खबरें और भी
शुक्रवार रात तक यहां घुटनों से ऊपर पानी भरा रहा। जाफराबाद मेट्रो स्टेशन के पास 24 घंटे बाद भी जलभराव बना हुआ है। पटपड़गंज औद्योगिक क्षेत्र में करीब 9 किमी लंबी सीवर लाइन डालने के लिए जल बोर्ड ने सड़क की खोदाई की।
सीवर लाइन डालने के बाद ठेकेदार सड़क की मरम्मत करने के बजाय खोदे गए हिस्से में मिट्टी डालकर छोड़ दे रहे हैं।
यह भी पढ़ें- आफत के 6 दिन और... दिल्ली-NCR में जारी रहेगा बारिश का दौर; क्या है IMD का नया अपडेट?
दिल्ली के तिहाड़ गांव में सीवर जाम और जलभराव की समस्या और अधिक विकराल हो गई है। वर्षा के पानी की निकासी न होने और सीवर लाइनों के पहले से ही ओवरफ्लो रहने के कारण बदबूदार गंदा पानी सड़कों, गलियों और लोगों के घरों के दरवाजों तक भर गया है।