'...तो हम हर साल तालियां बजाते रहेंगे और दुनिया आगे निकलती जाएगी', एआई समिट के बीच मनीष सिसोदिया का बयान
दिल्ली में चल रहे AI इंपैक्ट समिट के बीच, मनीष सिसोदिया ने भारत की AI तैयारी पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि देश में AI का भविष्य भाषणों से नहीं, बल्कि ...और पढ़ें

मनीष सिसोदिया ने देश में एआई के भविष्य पर रखी अपनी बात। फोटो- मनीष सिसोदिया के एक्स अकाउंट से

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली में 5 दिवसीय AI Impact Summit जारी है। इस दौरान देश-दुनिया की दिग्गज कंपनियों के मालिक इस समिट में पहुंचकर भारत में AI के क्षेत्र में निवेश का वादा कर रहे हैं।
इस बीच आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने अपने एक्स अकाउंट पर पोस्ट करते हुए देश में एआई के भविष्य को किस तरह बेहतर बना सकते हैं, उसे लेकर सुझाव दिए।
मनीष सिसोदिया ने लिखा है, 'आज जब AI पर हर तरफ बात हो ही रही है, तो सवाल को “AI Summit में क्या हुआ, कौन बोला, कौन नहीं बोला” से आगे बढ़ाना होगा।'
सिसोदिया ने बताया क्या है असली सवाल
वह आगे बोले, 'असली सवाल ये है कि देश AI युग के लिए तैयार कैसे हो रहा है? स्टेज पर बड़े-बड़े भाषण हो रहे हैं, प्रेजेंटेशन चमकदार हैं, स्लाइड्स में भविष्य चमक रहा है। लेकिन जमीनी हकीकत ये है कि हमारे ज्यादातर स्कूलों में बच्चा आज भी 'कंप्यूटर क्लास' के नाम पर सिर्फ टाइपिंग सीख रहा है।
वर्तमान परिस्थिति पर चिंता जाहिर करते हुए सिसोदिया ने आगे कहा, 'अगर तैयारी सिर्फ समिट के मंच तक सीमित रही, तो हम हर साल तालियां बजाते रहेंगे… और दुनिया हर साल हमसे आगे निकलती जाएगी। AI युग का भविष्य भाषणों से नहीं, बच्चों की क्लासरूम से तैयार होता है।'