Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    लुटियंस दिल्ली की 700 झुग्गियों पर खतरा, घरों पर निशान लगाकर बुलडोजर चलाने की तैयारी

    By AgencyEdited By: Sonu Suman
    Updated: Fri, 19 Jun 2026 04:53 PM (IST)

    लुटियंस दिल्ली के ब्री कैंप झुग्गियों में 700 से अधिक परिवार बेघर होने के डर से परेशान हैं, क्योंकि दिल्ली हाई कोर्ट के आदेश पर तोड़फोड़ की तैयारी है। ...और पढ़ें

    दिल्ली में जयपुर पोलो ग्राउंड और रेस कोर्स इलाके के ब्री कैंप झुग्गियों पर बुलडोजर चलाने की तैयारी। (AI Generated Image)

    दिल्ली में जयपुर पोलो ग्राउंड और रेस कोर्स इलाके के ब्री कैंप झुग्गियों पर बुलडोजर चलाने की तैयारी। (AI Generated Image)

    HighLights

    1. लुटियंस दिल्ली के ब्री कैंप झुग्गियों में 700 परिवार प्रभावित।

    2. दिल्ली हाई कोर्ट के आदेश पर तोड़फोड़ की तैयारी।

    3. सवदा घेवरा विस्थापन से रोजी-रोटी छिनने का डर।

    पीटीआई, नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में जयपुर पोलो ग्राउंड और रेस कोर्स इलाके के ब्री कैंप झुग्गियों में रहने वाले सैकड़ों लोग अपने घर गंवाने के डर से परेशान हैं। अधिकारियों ने झुग्गियों पर निशान लगाए हैं और तोड़ने की तैयारियां शुरू कर दी हैं। यह काम दिल्ली हाई कोर्ट के आदेश का पालन करते हुए किया जा रहा है।

    दरअसल, यहां 700 से ज्यादा परिवार रहते हैं। यहां के लोग 11 मई के कोर्ट के आदेश के खिलाफ अपील की है। उनका कहना है कि उन्हें 45 किलोमीटर दूर सवदा घेवरा भेज दिया जाए तो उनकी रोजी-रोटी छिन जाएगी।

    कई लोग घर खाली करने में जुटे

    ज्यादातर लोग प्रधानमंत्री निवास के पास ब्लू कॉलर की जॉब करते हैं। गुरुवार को तोड़-फोड़ की गतिविधियां देखकर लोग बहुत घबरा गए हैं। कई परिवार अपने घरों के दरवाजे, खिड़कियां और टिन की चादरें निकालने लगे हैं।

    300 परिवार पहले ही सवदा घेवरा चले गए

    यहीं रहने वाले शान खान ने कहा, "हम ब्रिटिश काल से यहां रह रहे हैं। अब अधिकारी हमें फिर घरों को खाली करने के लिए बोल रहे हैं। जबकि हमारी कई पीढ़ियां यहीं बीती हैं।" उन्होंने बताया कि करीब 300 परिवार पहले ही सवदा घेवरा चले गए हैं। बाकी परिवार अभी कोर्ट केस के चलते रुके हुए हैं। मार्च से वे इस मामले में लड़ाई जारी रखे हुए हैं।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- क्या किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा प्रशासन? द्वारका और उत्तम नगर में बीच सड़क खड़े हैं बिजली के खंभे

    यह भी पढ़ें- वादे बदले, नीतियां बदलीं... पर उत्तम नगर से द्वारका मोड़ तक सड़क की किस्मत कब बदलेगी?