Language
  • हिन्दी
  • English
  • ગુજરાતી
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • मराठी
  • Naidunia
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • Jagran Reviews
jagran animated logo
सब्सक्राइब करें
  • होम
  • ताज़ा
  • ब्रेकिंग
  • राष्ट्रीय
  • दुनिया
  • राशिफल
  • बिजनेस
  • क्रिकेट
  • मनोरंजन
  • फोटो-स्टोरीज़
  • अन्य
    • अध्यात्म
    • लाइफस्टाइल
    • टेक-ज्ञान
    • ऑटो
    • पॉलिटिक्स
    • Did You Know
    • एक्सप्लेनर
    • लाइव न्यूज़
    • शिक्षा
    • जॉब्स
    • कैरियर
    • वायरल
    • जागरण इमर्सिव
  • अध्यात्म
  • लाइफस्टाइल
  • टेक-ज्ञान
  • ऑटो
  • पॉलिटिक्स
  • Did You Know
  • एक्सप्लेनर
  • लाइव न्यूज़
  • शिक्षा
  • जॉब्स
  • कैरियर
  • वायरल
  • जागरण इमर्सिव
  • शहर चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • वीडियो
  • Search
  • Menu
फोकस
  • बढ़ता यूपी
  • Watch Cricket
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • IPO डैशबोर्ड
  • हिंदी हैं हम
  • Jagran Reviews
  • स्मार्ट चॉइस
  • Hindi News
  • delhi-ncr
  • new-delhi-city
LIVE BLOG

LIVE DUSU Election Result 2023: तीन सीटों पर ABVP का कब्जा, NSUI को मिला सिर्फ उपाध्यक्ष पद

Live DUSU Election Results 2023 Updates: इस बार भी मुख्य तौर पर मुकाबला एबीवीपी और एनएसयूआइ के बीच ही देखने को मिला। वाम संगठन आइसा और एसएफआइ भी मैदान में हैं। शनिवार की सुबह 8:30 बजे से कान्फ्रेंस सेंटर में मतों की गिनती शुरू हुई।

By GeetarjunSat, 23 Sep 2023 08:06 PM (IST)
News Article Hero Image

DU Polls Result 2023: Delhi University Student Union Election: दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (डूसू, DUSU Election) चुनाव शुक्रवार को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गया। शनिवार यानी आज चुनाव परिणाम जारी कर दिया जाएगा। चुनाव में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव और संयुक्त सचिव पदों के लिए 24 प्रत्याशियों की किस्मत दांव पर लगी है, जिसका फैसला आज ईवीएम खुलने के बाद हो जाएगा।

23 Sept 20238:06:05 PM
NSUI के अभि दहिया ने अपने मौसेरे भाई को किया पराजित

दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद को बड़ी जीत मिली है। अध्यक्ष पद पर उसके प्रत्याशी तुषार डेढ़ा विजयी घोषित किए गए हैं। सचिव और संयुक्त सचिव पद पर भी परिषद के ही अपराजिता व सचिन बैसला ने जीत हासिल की। एनएसयूआइ के अभि दहिया ने उपाध्यक्ष पद पर विद्यार्थी परिषद के प्रत्याशी व अपने मौसेरे भाई सुशांत धनकड़ को पराजित किया।

23 Sept 20237:34:35 PM
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ABVP कार्यकर्ताओं की दी बधाई

DUSU Election Result: वहीं, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव में ABVP की शानदार जीत पर परिषद के सभी कार्यकर्ताओं को बधाई दी। उन्होंने कहा कि अभाविप, युवाओं के बीच राष्ट्रनिर्माण का संदेश लेकर जाती है जिसकी सफलता इस बात को इंगित करती है कि आज देश का युवा समर्थ और विकसित भारत के निर्माण के प्रति संकल्पित है। विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं को पुनः बधाई।


23 Sept 20237:30:00 PM
भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने दी बधाई

चुनाव परिणाम में ABVP की बड़ी जीत के बाद भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि स्वामी विवेकानन्द के आदर्शों से प्रेरित होकर, एबीवीपी ने हमेशा हमारे युवाओं के दिलों में राष्ट्रवाद और निस्वार्थ सेवा की लौ जलाई है। मैं एबीवीपी के सभी कार्यकर्ताओं को डूसू चुनाव 2023 में उनकी जोरदार जीत के लिए बधाई देता हूं। यह विजय हमारी युवा पीढ़ी के बीच राष्ट्र प्रथम की विचारधारा की सर्वव्यापी स्वीकृति को दर्शाती है, जो हमारे देश के कल को आकार देगी।



23 Sept 20237:19:30 PM
अगली बार हम 4-0 से जीतेंगे- ABVP

संयुक्त सचिव के पद पर विजयी रहे सचिन वैसला ने कहा कि हम छात्रों की सभी उम्मीदें पूरी करेंगे। हम छात्रों के बीच काम कर रहे थे और यही कारण है कि हम आज जीते हैं। हम आज एक सीट हार गए, लेकिन अगली बार हम 4-0 सीटों से जीतेंगे।

23 Sept 20237:00:20 PM
चुनाव में हावी रहा ये मुद्दा

दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (डूसू) चुनाव में छात्राओं की सुरक्षा का मुद्दा हावी रहा। अधिकतर छात्राओं ने सुरक्षा बढ़ाने के लिए मतदान करने की बात कही। पिछले दिनों हुए फेस्टिवल का दौरान कालेज परिसर में बाहरी युवाओं के प्रवेश के बाद लगातार छात्राओं की सुरक्षा को लेकर सवाल उठा रहे हैं।

23 Sept 20236:45:10 PM
ABVP के कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर

 डीयू के चुनाव के नतीजों के बाद से ही अभाविप के कार्यकर्ता जश्न मान रहे हैं। डीयू के तमाम कॉलेजों में एबीवीपी के नेता और कार्यकर्ता एक दूसरे के साथ चुनाव जीतने को लेकर जश्न मना रहे हैं। चुनाव जीतने के बाद एबीवीपी के द्वारा ढोल नगाड़ों संग जश्न मनाया जा रहा है। 

23 Sept 20236:08:55 PM
ABVP के तुषार डेढ़ा बने अध्यक्ष
blog images

DUSU Election Result: एबीवीपी के उम्मीदवार तुषार डेढ़ा ने अध्यक्ष पद, अपराजिता ने सचिव पद और सचिन बैसला ने संयुक्त सचिव पद पर जीत हासिल की। वहीं एनएसयूआई उम्मीदवार अभि दहिया ने उपाध्यक्ष पद पर कब्जा जमाया है।

23 Sept 20235:41:12 PM
DUSU Election Result: ABVP की छात्र संघ चुनाव में बड़ी जीत
blog images

दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ के चुनाव में एबीवीपी को बड़ी जीत मिली है। अध्यक्ष, सचिव, संयुक्त सचिव के पद एबीवीपी ने जीत दर्ज की, जबकि उपाध्यक्ष के पद पर एनएसयूआई ने जीत हासिल की है।

23 Sept 20235:23:42 PM
24वें राउंड की गिनती

एबीवीपी

अध्यक्ष -21555
उपाध्यक्ष 18763
सचिव-22562
संयुक्त सचिव-22833

एनएसयूआई


अध्यक्ष-17833
उपाध्यक्ष 19703

सचिव- 9742
संयुक्त सचिव-13058

23 Sept 20234:36:02 PM
24वें राउंड के बाद हुआ उलटफेर

24वें राउंड के बाद बड़ा उलटफेर होता दिख रहा है। एबीवीपी की अध्यक्ष, सचिव, संयुक्त सचिव पर बढ़त बरकरार है। वहीं, एनएसयूआई ने उपाध्यक्ष पद के लिए बढ़त बना ली है।

23 Sept 20233:30:15 PM
16वें राउंड में एबीवीपी सभी सीटों पर आगे

16वें राउंड में एबीवीपी के अध्यक्ष पद के प्रत्याशी तुषार डेढ़ा एनएसयूआई के हितेश गुलिया से 2554 वोटों से आगे हैं। उपाध्यक्ष पद पर सुशांत धनखड़ सिर्फ 250 वोटों से अभि दहिया पर बढ़त बनाए हुए है। सचिव पद पर अपराजिता 8695 वोटों से यक्षणा शर्मा पर और संयुक्त सचिव पद पर सचिन बैसला ने शुभम कुमार पर 6721 वोटों की बड़ी बढ़त हासिल कर ली है।

23 Sept 20232:21:03 PM
कौन कितने वोटों से आगे?

दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (डूसू) चुनाव में मतों की गिनती जारी है। चारों पदों पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) का भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) सीधा मुकाबला है। सभी पदों पर एबीवीपी बढ़त बनाए हुए है। उपाध्यक्ष पद पर एनएसयूआई कड़ी टक्कर देती दिख रही है।

आठवें राउंड में एबीवीपी के अध्यक्ष पद के प्रत्याशी तुषार डेढ़ा एनएसयूआई के हितेश गुलिया से 1977 वोटों से आगे हैं। उपाध्यक्ष पद पर सुशांत धनखड़ सिर्फ 447 वोटों से अभि दहिया पर बढ़त बनाए हुए है। सचिव पद पर अपराजिता 3636 वोटों से यक्षणा शर्मा पर और संयुक्त सचिव पद पर सचिन बैसला ने शुभम कुमार पर 3573 वोटों की बड़ी बढ़त हासिल कर ली है।
23 Sept 20232:12:28 PM
कौन कितना आगे?

आठवें राउंड में एबीवीपी के अध्यक्ष पद के प्रत्याशी तुषार डेढ़ा एनएसयूआई (NSUI) के हितेश गुलिया से 1977 वोटों से आगे हैं। उपाध्यक्ष पद पर सुशांत धनखड़ सिर्फ 447 वोटों से अभि दहिया पर बढ़त बनाए हुए है। सचिव पद पर अपराजिता 3636 वोटों से यक्षणा शर्मा पर और संयुक्त सचिव पद पर सचिन बैसला ने शुभम कुमार पर 3573 वोटों की बड़ी बढ़त हासिल कर ली है।

23 Sept 20232:10:31 PM
चारों सीटों पर ABVP चल रही आगे
दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (डूसू) चुनाव में मतों की गिनती जारी है। चारों पदों पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी, ABVP) का भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) सीधा मुकाबला है। सभी पदों पर एबीवीपी बढ़त बनाए हुए है। उपाध्यक्ष पद पर एनएसयूआई कड़ी टक्कर देती दिख रही है।
23 Sept 20231:14:57 PM
कब-कब एबीवीपी ने जीत दर्ज की
2010 से 2019 के बीच में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव एवं संयुक्त-सचिव के कुल 40 पदों पर हुए चुनावों में 29 पर एबीवीपी ने जीत दर्ज की है। 2019 में एबीवीपी के प्रत्याशी अक्षित दहिया ने रिकार्ड 19 हजार से अधिक मतों से विजय हासिल की थी। उपाध्यक्ष प्रत्याशी प्रदीप तंवर आठ हजार वोटों से विजयी रहे थे। जबकि सचिव पद पर दो हजार के अंतर से हम पिछड़े थे।
उससे पहले चार में से तीन पदों पर एबीवीपी ने जीत हासिल की थी। डीसीएसी में एबीवीपी का क्लीन स्वीप दिल्ली कॉलेज आफ आर्ट्स एंड कामर्स (डीसीएसी) में एबीवीपी समर्थित प्रत्याशी आयुष सिंह ने अध्यक्ष पद पर विजय अर्जित की। इसके साथ ही खेल सचिव के पद पर हुए चुनाव में भी परिषद समर्थित प्रत्याशी विजयी हुआ।
23 Sept 202312:48:09 PM
पिछले 10 डूसू चुनावों में ABVP को कितने पदों पर मिली जीत?
दूसरी ओर एनएसयूआई का कहना है कि हर कॉलेज में हमारी इकाई है। दक्षिणी परिसर के कॉलेजों में प्रचार पर अधिक ध्यान दिया है। वहां से मतदान समर्थन में हुआ तो जीत सुनिश्चित हो जाएगी। एबीवीपी के राष्ट्रीय मीडिया संयोजक आशुतोष सिंह ने कहा, पिछले 10 डूसू चुनावों में 40 पदों में से 29 पदों पर एबीवीपी को जीत मिली है। 72 प्रतिशत से अधिक रहा परिणाम एबीवीपी के पक्ष में रहा है।
23 Sept 202312:13:29 PM
ये भी हैं मैदान में
नामी छात्र संगठनों से जुड़े छात्रों के अलावा अध्यक्ष पद के लिए हंसराज कॉलेज के हिमांशु ठाकुर, लक्ष्मीबाई कॉलेज से शिम्पी, श्रद्धा गुप्ता डिपार्टमेंट आफ लाइब्रेरी एंड इन्फार्मेशन साइंस, सौम्या कुमार सत्यम ए एंड यू टिबिया कालेज मैदान में हैं। उपाध्यक्ष के लिए शिवाजी कॉलेज के यश खत्री, सचिव के लिए अदिति महाविद्यालय की कविता, विधि संकाय की निशि हिमांशू राज मैदान में हैं। संयुक्त सचिव के लिए बुद्धिस्ट स्टडीज के अमरेंद्र कुमार यादव अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।
23 Sept 202312:06:28 PM
एसएफआई (SFI) के प्रत्याशी
अध्यक्ष- आरिफ सिद्दीकी। मूल रूप से उत्तर प्रदेश के कन्नौज के रहने वाले हैं। वर्तमान में बुद्धिस्ट स्टडीज में स्नातकोत्तर के छात्र हैं।
उपाध्यक्ष- अंकित। हरियाणा के जुहाना के रहने वाले हैं। विधि संकाय में एलएलबी प्रथम वर्ष के छात्र हैं।
सचिव- अदिति त्यागी। हिंदू कॉलेज से स्नातक किया है। वर्तमान में दर्शनशास्त्र विभाग में स्नातकोत्तर प्रथम वर्ष की छात्रा हैं।
संयुक्त सचिव- निष्ठा सिंह। बिहार के भागलपुर की रहने वाली हैं। बुद्धिस्ट स्टडीज में स्नातकोत्तर प्रथम वर्ष की छात्रा हैं।
23 Sept 202312:02:44 PM
आइसा (AISA) के प्रत्याशी
अध्यक्ष- आयशा अहमद खान। आयशा अहमद खान मूलत: पटना की रहने वाली हैं। मिरांडा हाउस कॉलेज की छात्रा हैं।
उपाध्यक्ष- अनुष्का चौधरी। मूलत: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर की रहने वाली हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय के विधि संकाय की छात्रा हैं।
सचिव- आदित्य प्रताप सिंह। मूलत: उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं। देशबंधु कॉलेज में राजनीतिक विज्ञान में स्नातकोत्तर के छात्र हैं।
संयुक्त सचिव- अंजलि कुमारी। बिहार के गया की रहने वाली हैं। मिरांडा हाउस में प्रथम वर्ष की छात्रा हैं।
23 Sept 202312:00:01 PM
एनएसयूआई (NSUI) के प्रत्याशी
अध्यक्ष- हितेश गुलिया(23)। हितेश हरियाणा के झज्जर जिले के रहने वाले हैं। विधि संकाय में एलएलबी तृतीय वर्ष के छात्र हैं।
उपाध्यक्ष- अभि दहिया(24)। अभि मूलत: हरियाणा सोनीपत के रहने वाले हैं। बुद्धिस्ट स्टडीज में स्नातकोत्तर के छात्र हैं।
सचिव- यक्षना शर्मा(24)। यक्षना डीयू ने डीयू के हिंदू कॉलेज से स्नातक किया है। वर्तमान में विधि संकाय से एलएलबी तृतीय वर्ष की छात्रा हैं।
सह सचिव- शुभम कुमार चौधरी(24)। शुभम ने दिल्ली विश्वविद्यालय के सीवीएस कॉलेज से स्नातक किया है। बुद्धिस्ट स्टडीज में स्नातकोत्तर में प्रथम वर्ष के छात्र हैं।
23 Sept 202311:53:00 AM
अभाविप (ABVP) के प्रत्याशी
अध्यक्ष- तुषार डेढ़ा(26)। तुषार पूर्वी दिल्ली के निवासी हैं। बुद्धिस्ट स्टडीज विभाग में स्नातकोत्तर प्रथम वर्ष के छात्र हैं।
उपाध्यक्ष-सुशांत धनकड़(22)। सुशांत मूलतः झज्जर (हरियाणा) के रहने वाले हैं। पिस्टल शूटिंग में हरियाणा स्टेट लेवल पर गोल्ड मेडल जीत चुके हैं। बुद्धिस्ट स्टडीज विभाग में स्नातकोत्तर प्रथम वर्ष के छात्र हैं।
सचिव- अपराजिता(22)। अपराजिता मूलतः उत्तर प्रदेश के जौनपुर की निवासी हैं। बुद्धिस्ट स्टडीज में स्नातकोत्तर कर रही हैं।
संयुक्त सचिव- सचिन बैसला(27)। सचिन मूलतः बागपत (उत्तर प्रदेश) के निवासी हैं। बुद्धिस्ट स्टडीज में स्नातकोत्तर के छात्र हैं।
23 Sept 202311:19:11 AM
मतदान में हावी रहे छात्राओं के मुद्दे
दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (डूसू) चुनाव में छात्राओं की सुरक्षा का मुद्दा हावी रहा। अधिकतर छात्राओं ने सुरक्षा बढ़ाने के लिए मतदान करने की बात कही। पिछले दिनों हुए फेस्टिवल के दौरान कालेज परिसर में बाहरी युवाओं के प्रवेश के बाद लगातार छात्राओं की सुरक्षा को लेकर सवाल उठ रहे हैं।
डूसू चुनाव में इसका असर देखने को मिला। छात्राओं ने सुरक्षा पर चिंता जताई और ऐसे प्रतिनिधियों के लिए वोट करने की बात कही, जो छात्राओं की सुरक्षा के लिए लड़ाई लड़ सकें। मिरांडा हाउस में बीए आनर्स भूगोल की छात्रा हर्षिता भट्ट ने कहा, मुख्य छात्र संगठन एबीवीपी और एनएसयूआई ही हैं।
23 Sept 202310:27:05 AM
2019 में एबीवीपी ने तीन सीटें जीती
ABVP, NSUI, सीपीआई (एम) समर्थित स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआई, SFI) और सीपीआई (एमएल)-लिबरेशन से जुड़े ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (एआईएसए, AISA) ने सभी चार केंद्रीय पदों के लिए उम्मीदवार खड़े किए थे। 2019 के चुनाव में एबीवीपी ने चार में से तीन सीटें जीतीं।
23 Sept 202310:22:05 AM
किस कॉलेज में कितना हुआ मतदान
उत्तरी परिसर में 35 से 40 प्रतिशत के बीच रहा मतदान उत्तरी परिसर के कालेजों में मतदान 35 से 40 प्रतिशत के बीच मतदान रहा। किरोड़ीमल कॉलेज में 42.3 प्रतिशत वोट पड़े। यहां 5600 विद्यार्थियों में से 2409 ने ही मतदान किया। रामजस में 33 प्रतिशत मतदान हुआ। यहां 5800 में से दो हजार विद्यार्थियों ने ही मतदान किया। हंसराज में 5000 छात्रों में 2150 ने मतदान किया, यहां 45 प्रतिशत ने मतदान हुआ। हिंदू कॉलेज में 4300 में से 2300 व राजधानी कॉलेज में 3500 में से 965 विद्यार्थियों ने मतदान किया।
मतदान सुबह 8:30 बजे से शरू हो गया था, लेकिन सुबह 10 बजे तक कम संख्या में छात्र पहुंचे थे। सुबह 11 बजे से विद्यार्थियों की संख्या बढ़नी शुरू हो गई। दोपहर 12 बजे मतदान की रफ्तार काफी तेज हो गई। दोपहर एक बजे तक उसी गति से मतदान हुआ।
23 Sept 20239:41:10 AM
एक लाख से ज्यादा थे मतदाता
मुख्य चुनाव अधिकारी प्रो. चंद्र शेखर ने बताया, मतदान के लिए सभी कॉलेजों में पर्यवक्षकों की ड्यूटी सुबह सात बजे से ही लगा दी गई थी। सभी 52 कॉलेज, विधि संकाय, बुद्धिस्ट विभाग में छात्रों ने मतदान किया। कालेजों ने भी चुनाव की एक टीम प्रबंधों का ध्यान रखने के साथ निगरानी भी रख रही थी। चुनाव के लिए एक लाख से अधिक मतदाता थे।
23 Sept 20239:36:30 AM
जानिए कब कितना रहा मतदान प्रतिशत?
चुनाव के मुख्य चुनाव अधिकारी चन्द्रशेखर ने कहा कि विश्वविद्यालय में 42 प्रतिशत मतदान हुआ। चुनाव में लगभग एक लाख छात्र मतदान करने के पात्र थे। जबकि मतदान प्रतिशत 2019 की तुलना में अधिक था, जब 39.90 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया था, यह 2018 के लगभग 11 साल के उच्चतम आंकड़े को पार करने में विफल रहा। 2018 और 2017 में मतदान क्रमशः 44.46 प्रतिशत और 42.8 प्रतिशत था।
23 Sept 20239:28:44 AM
NSUI का घोषणा पत्र
डूसू की पूर्व अध्यक्ष अमृता धवन ने बताया कि एनएसयूआई हमेशा महिलाओं की आवाज उठाती रही है। डूसू में अध्यक्ष बनाने की बात हो या संगठन का राष्ट्रीय अध्यक्ष। महिलाओं को एनएसयूआई ने आगे बढ़ाया है।छात्राएं छेड़छाड़ की शिकार हो जाती हैं।
साइबर बुलिंग से छात्राओं को बचाएंगे
अब उन्हें इंटरनेट मीडिया के जरिए साइबर बुलिंग का शिकार बनाया जा रहा है। ऐसे मामलों में एनएसयूआी सभी छात्राओं को कानूनी मदद दिलाएगा। विश्वविद्यालय में आने वाली अन्य समस्याओं को लेकर भी मदद की जाएगी।
23 Sept 20239:26:12 AM
वोटों की गिनती शुरू, नॉप्थ कैंपस में मजबूत हुई सुरक्षा
दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्र संघ चुनाव के मतदान की गिनती शुरू हो गई है। दोपहर 1 बजे तक परिणाम आने की संभावना है। चुनाव में एबीवीपी और एनएसयूआई की टक्कर देखने को मिल रही है। वहीं, मतगणना को देखते गुए दिल्ली विश्वविद्यालय के नॉर्थ कैंपस इलाके में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।

#WATCH | Security has been tightened in the North Campus area of Delhi University ahead of the counting of votes for the Delhi University Students Union (DUSU) elections today. pic.twitter.com/2ctD3339G6

— ANI (@ANI) September 23, 2023
23 Sept 20239:12:35 AM
8 प्रत्याशी अध्यक्ष पद के लिए मैदान में

डूसू चुनाव लड़ रहे 24 प्रत्याशियों में सर्वाधिक आठ प्रत्याशी अध्यक्ष के लिए मैदान में उतरे हैं। छह प्रत्याशी सचिव और पांच-पांच प्रत्याशी उपाध्यक्ष व संयुक्त सचिव पद के लिए मैदान में हैं।

23 Sept 20239:01:09 AM
दोपहर एक बजे से परिणाम आना हो जाएंगे शुरू
चुनाव में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव और संयुक्त सचिव पदों के लिए 24 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला ईवीएम में बंद हो गया। दोपहर एक बजे तक परिणाम जारी होने की संभावना है।
23 Sept 20238:52:39 AM
शाम साढ़े सात बजे तक हुए मतदान
मतदान के दौरान डीयू के कुलपति योगेश सिंह ने केंद्रों का दौरा किया। पहले चरण में मतदान सुबह 8:30 से दोपहर एक बजे तक चला। इस दौरान सुबह के कॉलेज और विभागों में वोट डाले गए। दूसरे चरण का मतदान दोपहर तीन से शाम 7:30 बजे तक मतदान हुआ।
23 Sept 20238:34:57 AM
तीन वर्ष बाद हुए छात्र संघ चुनाव
दो चरणों में मतदान संपन्न हुआ। पहले चरण में 42 प्रतिशत तक मतदान हुआ। दूसरे चरण का मतदान प्रतिशत जारी नहीं किया गया है। कोरोना के कारण तीन वर्ष बाद डुसू चुनाव कराया गया है।
23 Sept 20238:17:47 AM
500 से अधिक पुलिसकर्मी तैनात
उत्तरी जिले के डीसीपी सागर सिंह कलसी ने बताया कि शनिवार को मतगणना होगी। इसके लिए 500 से अधिक पुलिस और अर्ध सैनिक बलों की तैनाती की जाएगी। किसी भी प्रकार के हंगामा आदि नहीं होने दिया जाएगा। प्रमुख कॉलेजों के प्रवेश द्वार पर जांच पड़ताल के बाद ही जाने दिया जाएगा। बाहरी लोगों को प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।
23 Sept 20238:01:45 AM
एबीवीपी का घोषणापत्र
blog images

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी, ABVP) छात्र संगठन ने अपने मेनिफेस्टो में 20 प्वाइंट को पूरा करने का वादा किया है, जिसमें विश्वविद्यालय छात्रों को फ्री मेट्रो पास, स्पेशल बस सर्विस, एससी एसटी ओबीसी स्कॉलरशिप में बढ़ोतरी, हर कॉलेज में छात्राओं के लिए हॉस्टल, कॉलेज और हॉस्टल परिसर में फ्री वाई-फाई, ईस्ट और वेस्ट कैंपस स्थापित कराना जैसे कई महत्वपूर्ण मुद्दों को उठाया है।

23 Sept 20237:52:51 AM
ABVP-NSUI में मुकाबला
इस बार भी मुख्य तौर पर मुकाबला एबीवीपी (ABVP) और एनएसयूआई (NSUI) के बीच ही देखने को मिला। वाम संगठन आइसा और एसएफआइ भी मैदान में हैं। शनिवार सुबह 8:30 बजे से कॉन्फ्रेंस सेंटर में मतों की गिनती शुरू होगी।
जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us
जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us