Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    कीर्ति नगर में चार मंजिला इमारत में लगी आग, बगल के इमारत की छत पर कूदकर लोगों ने बचाई जान

    Updated: Wed, 27 May 2026 03:17 AM (IST)

    पश्चिमी दिल्ली के कीर्ति नगर में एक चार मंजिला इमारत में बिजली के मीटरों में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। इमारत में फंसे 12-15 लोगों ने बगल की छत पर कूदक ...और पढ़ें

    कीर्ति नगर इलाके के बी ब्लॉक स्थित के एक इमारत में मंगलवार शाम करीब 6 बजे आग लग गई।

    कीर्ति नगर इलाके के बी ब्लॉक स्थित के एक इमारत में मंगलवार शाम करीब 6 बजे आग लग गई।

    HighLights

    1. कीर्ति नगर की इमारत में शॉर्ट सर्किट से लगी आग।

    2. फंसे लोगों ने बगल की छत पर कूदकर जान बचाई।

    3. दमकल ने 15 मिनट में आग पर पूरी तरह काबू पाया।

    जागरण संवाददाता, पश्चिमी दिल्ली। कीर्ति नगर इलाके के बी ब्लॉक स्थित के एक इमारत में मंगलवार शाम करीब 6 बजे आग लग गई। यह आग ग्राउंड फ्लोर पर लगे बिजली के मीटरों में शार्ट सर्किट होने की वजह से लगी थी, जिसने देखते ही देखते फैलते हुए इमारत के निकास मार्ग को अपनी चपेट में ले लिया।

    राहत की बात यह रही कि उस इमारत में फंसे लोग छत पर चले गए और वहां से बगल की इमारत की छत पर कूद कर अपने को बचा लिया। वहीं सूचना मिलते ही पहुंची दमकल की टीम ने इमारत में फैलने से पहले आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक,जिस वक्त यह हादसा हुआ, उस समय बिल्डिंग के ऊपर की मंजिलों (दूसरी, तीसरी और चौथी मंजिल) पर करीब 12 से 15 लोग मौजूद थे।

    ग्राउंड फ्लोर पर लगे मीटर बोर्ड व मीटर से तेज आवाज के साथ धुआं और लपटे निकलने लगी थी। यह देख आस पास के लोगों ने शोर मचाया और इमारत के लोगों को बाहर निकलने के लिए कहा। पर जब तक लोग सीढी से नीचे आते सीढियों के पास काला धुआं भर गया। एसे में लोग नीचे आने के बजाय छत की ओर चले गए सुरक्षा के लिए साहस दिखाते हुए अपनी छत से इमारत से सटी बगल वाली इमारत की छत पर रेलिंग को फांदकर चले गए और वहां से नीचे सुरक्षित उतर आए।

    इधर घटना की सूचना मिलते ही मोती नगर और नजदीकी फायर स्टेशनों से दमकल की चार गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं। करीब 15 मिनट की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया। पुलिस की जांच कर रही है कि शार्ट सर्किट की मुख्य वजह क्या थी।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- 1,000 कूड़ा बीनने वाली मशीनों की तैनाती, अधिक इलेक्ट्रिक बसों की खरीद... प्रदूषण रोकने के लिए दिल्ली सरकार को निर्देश