Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    दिल्ली: कैलाश कॉलोनी में टेंट के सामान में लगी आग, इलाके में फैला काले धुएं का गुबार; काबू पाने में जुटी टीम

    Updated: Sat, 25 Apr 2026 02:07 PM (IST)

    पूर्वी दिल्ली की कैलाश कॉलोनी में खुले मैदान में रखे टेंट के सामान में आग लग गई, जिससे घना काला धुआं फैल गया। ...और पढ़ें

    कैलाश कॉलोनी में टेंट के सामान में लगी आग। जागरण

    कैलाश कॉलोनी में टेंट के सामान में लगी आग। जागरण

    HighLights

    1. पूर्वी दिल्ली की कैलाश कॉलोनी में लगी आग।

    2. खुले मैदान में रखे टेंट के सामान में लगी।

    3. घने काले धुएं से लोगों को सांस लेने में दिक्कत।

    जागरण संवाददाता, पूर्वी दिल्ली। उत्तर-पूर्वी दिल्ली के कैलाश कॉलोनी इलाके में शनिवार दोपहर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक टेंट कारोबारी द्वारा खुले मैदान में रखे सामान में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और मौके से उठता घना काला धुआं करीब डेढ़ से दो किलोमीटर दूर तक दिखाई देने लगा।

    प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, टेंट का सामान गोदाम के बाहर ही खुले में रखा हुआ था, तभी अचानक आग भड़क उठी। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है।

    सूचना पर पहुंची दमकल की टीम

    वहीं, राहत की बात यह है कि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। हालांकि, आग से उठ रहे धुएं और प्रदूषण के कारण आसपास के लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

    स्थानीय लोगों ने बताया कि धुएं की वजह से सांस लेने में परेशानी हो रही है और पूरे इलाके में धुंध जैसा माहौल बन गया है।

    चार गाड़ियां मौके पर पहुंचीं

    सूचना मिलते ही दमकल विभाग की तीन से चार गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने का प्रयास जारी है। लेकिन एक घंटे बाद भी आग पूरी तरह बुझाई नहीं जा सकी थी।

    यह भी पढ़ें- दिल्ली के पंजाबी बाग के पास झुग्गी बस्ती में लगी आग, काबू पाने में जुटे दमकलकर्मी

    घटना के वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं, जिनमें काले धुएं का गुबार साफ देखा जा सकता है। दमकल कर्मी आग पर काबू पाने में जुटे हैं और स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।

    खबरें और भी