विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिल्ली: शराब में नींद की गोलियां मिलाकर पिलाई, फिर सिर पर रॉड से वार कर जीजा ने की हत्या

By Rais Rais Edited By: Sonu Suman
Published: Thu, 08 Oct 2026 11:12 PM (GMT+05:30)

दक्षिणी दिल्ली के जैतपुर में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे के पास मिले युवक के शव की गुत्थी पुलिस ने 24 घंटे में ...और पढ़ें

नहर के किनारे मिले युवक के शव मामले की गुत्थी पुलिस ने 24 घंटे के भीतर सुलझा ली।

नहर के किनारे मिले युवक के शव मामले की गुत्थी पुलिस ने 24 घंटे के भीतर सुलझा ली।

HighLights

  1. जैतपुर में युवक की हत्या का मामला 24 घंटे में सुलझा।

  2. जीजा राजेश यादव और रिश्तेदार नीलेश गिरफ्तार किए गए।

  3. पारिवारिक विवाद और शराब की आदत हत्या का कारण बनी।

जागरण संवाददाता, दक्षिणी दिल्ली। जैतपुर में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे के पास आगरा नहर के किनारे मिले युवक के शव मामले की गुत्थी पुलिस ने 24 घंटे के भीतर सुलझा ली है। मृतक की पहचान जहां 38 वर्षीय बलबीर सिंह के रूप में हुई है, वहीं हत्या के आरोप में पुलिस ने उसके जीजा राजेश यादव और रिश्तेदार नीलेश को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के मुताबिक पारिवारिक विवाद और बलवीर की शराब पीने की आदत से परेशान होकर जीजा ने उसकी हत्या की साजिश रची थी। इसके लिए शराब में नींद की गोलियां मिलाई। फिर आगरा कैनाल के पास ले गए और लोहे के राड से सिर पर वार कर हत्या की वारदात को अंजाम दिया।

पुलिस के मुताबिक छह अक्टूबर की सुबह नियमित गश्त के दौरान दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे के पास मीठापुर चौक से लोहिया पुल की तरफ आगरा नहर के किनारे एक शव मिला। मृतक की पैंट में मिले आधार कार्ड से उसकी पहचान हाथरस निवासी बलवीर सिंह के रूप में हुई। उसके सिर पर किसी भारी वस्तु से चोट के कई निशान थे।

क्राइम और फोरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिवार के सदस्यों से पूछताछ में पता चला कि बलवीर पांच अक्टूबर को अपने जीजा राजेश के साथ घर से निकला था। जांच में पता चला कि राजेश ने बलवीर को रास्ते में शराब में नींद की गोलियां मिलाकर पिला दीं।

गोलियों के असर से वह बेहोश हो गया। फिर राजेश ने अपने रिश्तेदार नीलेश को बुलाया, जो फरीदाबाद में ट्रक चलाता है। नीलेश के ट्रक में बलवीर को ले जाया गया। पुलिस के मुताबिक आरोपित पहले उसे ट्रक से कुचलकर मौत को सड़क हादसा दिखाना चाहते थे। लेकिन रोज पर लगातार वाहनों की आवाजाही के कारण योजना को अंजाम नहीं दे सके।

इसके बाद दोनों उसे लेकर दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे के नजदीक आगरा कैनाल के पास पहुंचे। वहां नीलेश ने बेहोशी की हालत में बलवीर के सिर पर लोहे की राड से हमला किया। मौत को लेकर आश्वस्त होने के बाद शव को वहीं छोड़कर दोनों भाग निकले। पुलिस ने नीलेश की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल लोहे की राड और ट्रक बरामद किया। घटनाक्रम की पुष्टि करने वाली सीसीटीवी फुटेज भी जुटाई गई है।

यह भी पढ़ें- दिल्ली-एनसीआर में महिलाओं की सुरक्षा पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, बीट गश्त बढ़ाने का निर्देश