Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    टिकट बुकिंग का बदल गया तरीका... अब केवल आधार से ही मिलेगी ट्रेन में रिजर्वेशन, IRCTC का बड़ा फैसला

    Updated: Fri, 20 Feb 2026 10:22 PM (IST)

    IRCTC ने अपनी वेबसाइट और ऐप पर यूजर इंटरफेस में सुधार किया है, जिससे यात्रियों को आसान और तेज टिकट बुकिंग का अनुभव मिलेगा। ...और पढ़ें

    IRCTC ने अपनी वेबसाइट और ऐप पर यूजर इंटरफेस में सुधार किया है। फाइल फोटो

    IRCTC ने अपनी वेबसाइट और ऐप पर यूजर इंटरफेस में सुधार किया है। फाइल फोटो

    HighLights

    1. IRCTC ने 3 करोड़ से अधिक फर्जी प्रोफाइल ब्लॉक किए।

    2. आधार-सत्यापित उपयोगकर्ताओं के लिए तत्काल और ARP बुकिंग।

    3. ऑनलाइन टिकट बुकिंग में पारदर्शिता और सुविधा बढ़ी।

    जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। रेल मंत्रालय के तहत आने वाली पब्लिक सेक्टर की कंपनी इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन (IRCT) ने अपनी रेल टिकट बुकिंग वेबसाइट www.irctc.co.in और IRCTC रेल कनेक्ट मोबाइल ऐप पर यूजर इंटरफेस (UI) में बड़े सुधार किए हैं।

    इससे रेल यात्रियों को आसान, तेज और बिना किसी रुकावट के टिकट बुकिंग का अनुभव मिलेगा। IRCTC के मुताबिक, 30 मिलियन से ज़्यादा फेक प्रोफाइल को ब्लॉक करने और 48.6 मिलियन संदिग्ध यूजर ID को फिर से वेरिफाई करने से असली यात्रियों को फायदा होगा।

    इसे मिलेगी सिर्फ तत्काल बुकिंग की सुविधा

    इसके अलावा, एडवांस रिजर्वेशन पीरियड (ARP) के पहले दिन सिर्फ आधार-वेरिफाइड यूजर ही टिकट बुक कर पाएंगे। तत्काल टिकट बुकिंग सिर्फ आधार-वेरिफाइड यूजर के लिए ही है। IRCTC के मुताबिक, इन कदमों से ऑनलाइन टिकटिंग की ट्रांसपेरेंसी और भरोसे में काफी सुधार हुआ है।

    फेक यूजर ID खत्म होने और एंटी-बॉयलिंग टेक्नोलॉजी के असरदार तरीके से लागू होने से, तत्काल और ARP टिकट बुक करना आसान और सरल हो गया है।

    यह भी पढ़ें: जनकपुरी हादसा: एंटीसिपेटरी बेल खारिज होने के बाद मुख्य कॉन्ट्रैक्टर फरार, पुलिस छापेमारी तेज

    खबरें और भी