Language
  • हिन्दी
  • English
  • ગુજરાતી
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • मराठी
  • Naidunia
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • Jagran Reviews
jagran animated logo
सब्सक्राइब करें
  • होम
  • ताज़ा
  • ब्रेकिंग
  • राष्ट्रीय
  • दुनिया
  • राशिफल
  • बिजनेस
  • क्रिकेट
  • मनोरंजन
  • फोटो-स्टोरीज़
  • अन्य
    • अध्यात्म
    • लाइफस्टाइल
    • टेक-ज्ञान
    • ऑटो
    • पॉलिटिक्स
    • Did You Know
    • एक्सप्लेनर
    • लाइव न्यूज़
    • शिक्षा
    • जॉब्स
    • कैरियर
    • वायरल
    • जागरण इमर्सिव
  • अध्यात्म
  • लाइफस्टाइल
  • टेक-ज्ञान
  • ऑटो
  • पॉलिटिक्स
  • Did You Know
  • एक्सप्लेनर
  • लाइव न्यूज़
  • शिक्षा
  • जॉब्स
  • कैरियर
  • वायरल
  • जागरण इमर्सिव
  • शहर चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • वीडियो
  • Search
  • Menu
फोकस
  • बढ़ता यूपी
  • Watch Cricket
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • IPO डैशबोर्ड
  • हिंदी हैं हम
  • Jagran Reviews
  • स्मार्ट चॉइस
  • Hindi News
  • delhi-ncr
  • new-delhi-city
LIVE BLOG

International Yoga Day 2026: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योगमय हुआ दिल्ली-NCR, सीएम समेत दिग्गज नेताओं ने लिया भाग

दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे देश में आज अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है। 

By Abhishek Tiwari Sun, 21 Jun 2026 07:26 AM (IST)
योग दिवस पर इंडिया गेट पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान सेल्फी लेती युवतियां। फोटो सौजन्य- चंद्र प्रकाश मिश्र

योग दिवस पर इंडिया गेट पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान सेल्फी लेती युवतियां। फोटो सौजन्य- चंद्र प्रकाश मिश्र

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर समेत आज यानी रविवार को पूरे देश में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है। दिल्ली में लाल किला, कनॉट प्लेस, कर्तव्य पथ के साथ ही डीडीए, एनडीएमसी व एमसीडी के पार्कों में एक साथ योग कार्यक्रम हो रहे हैं। 

21 Jun 202610:20:27 AM

CM रेखा गुप्ता ने किया योग

blog images

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आसोला-भाटी में नीली झील किनारे सैकड़ों योग साधकों के साथ योगाभ्यास में सम्मिलित हुईं। इस अवसर पर सांसद श्री रामबीर सिंह बिधूड़ी, मंत्री सरदार मनजिंदर सिंह सिरसा, विधायक श्री करतार सिंह तंवर सहित वरिष्ठ नेता व अधिकारी उपस्थित हुए।

21 Jun 20268:48:40 AM

जामा मस्जिद में हुआ योग कार्यक्रम 

blog images

राजधानी दिल्ली स्थित जामा मस्जिद परिसर में लोगों के साथ योग करते गांधी स्मृति के उपाध्यक्ष विजय गोयल व दिल्ली भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष अनीस अब्बासी।

21 Jun 20268:46:19 AM

इंडिया गेट पर सैंकड़ों लोगों ने किया योग

blog images

12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर दिल्ली के इंडिया गेट पर आयोजित कार्यक्रम में सैंकड़ों लोगों ने एक साथ योग किया।

21 Jun 202612:55:51 PM

शिल्पा शेट्टी ने गुरुग्राम में किया योग

blog images

अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी गुरुग्राम में 12वें सालाना अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस सेलिब्रेशन में शामिल हुईं। इस साल के योग दिवस की थीम है 'स्वस्थ उम्र बढ़ाने के लिए योग।'

21 Jun 20268:39:03 AM

भाजपा सांसद रवि शंकर प्रसाद ने किया योग 

भाजपा सांसद रवि शंकर प्रसाद ने संसद परिसर में आयोजित कार्यक्रम में योग किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि आज एक ऐतिहासिक दिन है। आज प्रधानमंत्री मोदी ने योग को शांति और सद्भाव का इतना बड़ा नाम बना दिया कि पूरी दुनिया इसके साथ है।

21 Jun 20268:17:46 AM

शिप्रा सनसिटी में हुआ योग कार्यक्रम 

गाजियाबाद की शिप्रा सनसिटी फेज दो में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर दैनिक जागरण द्वारा आयोजित कार्यक्रम में योग करते लोग।

WhatsApp Image 2026-06-21 at 6.44.44 AM

21 Jun 20268:00:11 AM

दैनिक जागरण के साथ मिलकर रेवाड़ी में सैकड़ों लोगों ने किया योग

दैनिक जागरण, पतंजलि परिवार और बीबी हेल्पिंग हैंड फाउंडेशन ट्रस्ट के संयुक्त रूप से आयोजित योग शिविर में सैकड़ों लोगों ने सामूहिक रूप से योगासन किया। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर बच्चे, युवा और बुजुर्गों ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम में वरिष्ठ ह्रदय रोग विशेषज्ञ डॉ. तरुण यादव मुख्य अतिथि थे। 

WhatsApp Image 2026-06-21 at 7.57.02 AM

21 Jun 20267:54:00 AM

खेल मंत्री के साथ अभिनेता अक्षय कुमार ने किया योग

केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मंडाविया और अभिनेता अक्षय कुमार ने दिल्ली में 12वें सालाना अंतरराष्ट्रीय योग दिवस समारोह में हिस्सा लिया।

Yoga (4)

21 Jun 20267:50:02 AM

केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने किया योग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान दिल्ली में 12वें सालाना अंतरराष्ट्रीय योग दिवस समारोह में शामिल हुए। इस साल के योग दिवस की थीम 'हेल्दी एजिंग के लिए योग' है।

Yoga (2)

21 Jun 20267:44:00 AM

दिल्ली सीएम ने दी योग दिवस की शुभकामनाएं

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दिल्लीवासियों को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर लिखा, "योग हमारी प्राचीन संस्कृति का अनुपम उपहार है। यह शरीर, मन और आत्मा के बीच संतुलन स्थापित करता है। व्यस्त दिनचर्या में योग आत्मिक शांति एवं उत्तम स्वास्थ्य प्रदान करता है। आज के दिन योग को अपने दैनिक जीवन का अभिन्न अंग बनाने का संकल्प लें।"

21 Jun 20267:40:24 AM

यमुना स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स में पीएम को लाइव सुनते लोग

12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर यमुना स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को लाइव सुनते लोग।

WhatsApp Image 2026-06-21 at 7.02.29 AM (1)

21 Jun 20267:39:14 AM

गुरुग्राम में योगाभ्यास करते साधक

12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सोहना ब्लॉक योग सत्र द्वारा भोंडसी स्थित लेबरम स्कूल में आयोजित योग कार्यक्रम में योगाभ्यास करते साधक। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में सोहना के विधायक तेजपाल तंवर भी मौजूद रहे।

WhatsApp Image 2026-06-21 at 7.28.08 AM

21 Jun 20267:38:06 AM

दिल्ली के एलजी ने किया योग 

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर यमुना खेल परिसर में आयोजित योग कार्यक्रम में दिल्ली के उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू और केंद्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा योग करते हुए।

WhatsApp Image 2026-06-21 at 7.35.36 AM

21 Jun 20267:30:16 AM

इस साल क्या है योग की थीम?

इस साल अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 'स्वस्थ आयु के लिए योग' की थीम के साथ मनाया जा रहा है।

21 Jun 20267:29:24 AM

विदेश मंत्री ने किया योग

विदेश मंत्री एस.जयशंकर ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 पर योगाभ्यास किया। भारत में नॉर्वे की राजदूत मे-एलिन स्टेनर भी दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल हुईं। 

21 Jun 20267:28:22 AM

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने किया योग

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, भाजपा सांसद रवि शंकर प्रसाद और राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 पर दिल्ली में आयोजित एक सामूहिक कार्यक्रम में शामिल हुए।

21 Jun 20267:26:45 AM

दिल्ली में 150 से ज्यादा जगहों कार्यक्रम आयोजित


इसके अलावा सभी स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स समेत अन्य सार्वजनिक व धार्मिक स्थानों पर एक साथ हर आयु वर्ग व धर्म के लोग योगासन के लिए जुटे हैं। भोर से ही योग की छंटा बिखरने लग गई। इसके लिए सभी एजेंसियों व संस्थाओं की तैयारियां पूरी है। एक साथ 200 से अधिक स्थानों पर करीब 50 हजार लोग योग करेंगे। जिसमें दिल्ली वालों के साथ विदेशी राजनयिक व पर्यटक भी शामिल होंगे।

जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us
जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us