फर्नीचर से होम डेकोर तक... दिल्ली में सजेगा कारोबार का बड़ा मंच, 14 देशों के खरीदार होंगे शामिल
घरेलू मांग और गुणवत्तापूर्ण डिजाइनों के कारण भारतीय फर्नीचर व इंटीरियर उद्योग तेजी से बढ़ रहा है। IMM इंडिया 2026 व्यापार मेला 1-3 सितंबर को यशोभूमि म ...और पढ़ें

एआई जेनेरेटेड इमेज।
HighLights
IMM इंडिया 2026 व्यापार मेला 1-3 सितंबर को आयोजित होगा।
यशोभूमि, नई दिल्ली में अंतरराष्ट्रीय खरीदारों से जुड़ेंगे भारतीय निर्यातक।
अमेरिका, ब्रिटेन सहित 14 से अधिक देशों के खरीदार भाग लेंगे।
जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। घरेलू मांग में उछाल और गुणवत्तापूर्ण डिजाइनों की बढ़ती लोकप्रियता के बीच देश का फर्नीचर व इंटीरियर उद्योग तेजी से आगे बढ़ रहा है।
ऐसे में निर्माताओं और निर्यातकों को अंतरराष्ट्रीय खरीदारों से जोड़ने के उद्देश्य से आयएमएम इंडिया 2026-व्यापार मेले का आयोजन एक से तीन सितंबर तक यशोभूमि में किया जाएगा।
कोएल्नमेस्से द्वारा आयोजित इस तीन दिवसीय व्यापार मेले में फर्नीचर, होम डेकोर, कालीन, गद्दे और किचन साल्यूशंस जैसी विभिन्न श्रेणियां एक ही छत के नीचे देखने को मिलेंगी।
14 से अधिक देशों के खरीदारों से जुड़ने का मौका
कोएल्नमेस्से के प्रबंध निदेशक मिलिंद दीक्षित ने बताया कि मेले में जोधपुर, मुरादाबाद, करूर और सहारनपुर जैसे विनिर्माण केंद्रों के 100 से अधिक निर्यातक भाग लेंगे। प्रदर्शकों को अमेरिका, ब्रिटेन, जर्मनी और यूएई सहित 14 से अधिक देशों के अंतरराष्ट्रीय खरीदारों से सीधे व्यावसायिक संपर्क साधने का अवसर मिलेगा।
मेले से एसोसिएशन आफ फर्नीचर मैन्युफैक्चरर्स आफ इंडिया और जोधपुर हैंडिक्राफ्ट्स एक्सपोर्टर्स एसोसिएशन सहित कई प्रमुख उद्योग संगठन भी जुड़े हैं।
यह भी पढ़ें- ताला-हार्डवेयर के साथ नए उद्योगों से भी चमक रहा अलीगढ़, उद्योग योद्धाओं का सम्मान
यह भी पढ़ें- CM उमर की कैबिनेट में उद्योग नीति पर फैसला नहीं, सितंबर में फिर पेश होगा ड्राफ्ट, उद्योगपतियों में निराशा बढ़ी