IIT दिल्ली में नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 26 फरवरी तक करें अप्लाई; क्या होगी योग्यता?
आईआईटी दिल्ली ने साइंटिस्ट, प्रोजेक्ट साइंटिस्ट और एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर पदों के लिए भर्ती अधिसूचना जारी की है। इच्छुक उम्मीदवार 26 फरवरी, 2026 तक आवे ...और पढ़ें
-1771421685381_m.webp)
आईआईटी दिल्ली ने साइंटिस्ट, प्रोजेक्ट साइंटिस्ट और एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर पदों के लिए भर्ती अधिसूचना जारी की है। फाइल फोटो
जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। देश के जाने-माने टेक्निकल इंस्टीट्यूशन में करियर बनाने के इच्छुक कैंडिडेट के लिए एक बड़ा मौका सामने आया है। इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी दिल्ली (IIT) ने साइंटिस्ट, प्रोजेक्ट साइंटिस्ट और एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर समेत तीन पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। एप्लीकेशन प्रोसेस शुरू हो गया है और इच्छुक कैंडिडेट 26 फरवरी, 2026 तक अप्लाई कर सकते हैं।
40 साल तक के कैंडिडेट अप्लाई करने के लिए एलिजिबल
भर्ती नोटिफिकेशन के अनुसार, 40 साल तक के कैंडिडेट अप्लाई करने के लिए एलिजिबल हैं। एजुकेशनल क्वालिफिकेशन पोस्ट के हिसाब से तय की जाएगी और MBBS, MD/MS/DNB/MPH, MSc, MHA, M.Pharma, Pharm.D. या संबंधित अनुभव के साथ ग्रेजुएट डिग्री वाले कैंडिडेट एलिजिबल हैं। इन पदों में प्रोजेक्ट साइंटिस्ट-C (मेडिकल), साइंटिस्ट-C (नॉन-मेडिकल) और एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर शामिल हैं।
इंस्टिट्यूट एडमिनिस्ट्रेशन के अनुसार, ऑनलाइन पोर्टल के जरिए शुरुआती रजिस्ट्रेशन के बाद तय फॉर्मेट में ईमेल से एप्लीकेशन जमा करनी होगी। सिलेक्शन प्रोसेस एजुकेशनल क्वालिफिकेशन, अनुभव और इंटरव्यू के आधार पर होगा।
कॉम्पिटिशन कड़ा होने की उम्मीद
पदों की संख्या कम होने की वजह से कॉम्पिटिशन कड़ा होने की उम्मीद है, इसलिए कैंडिडेट्स को डेडलाइन का इंतजार किए बिना जल्द ही अप्लाई कर देना चाहिए। भर्ती के बारे में पूरी जानकारी इंस्टीट्यूट की ऑफिशियल वेबसाइट पर मौजूद है, जहां से कैंडिडेट्स नोटिफिकेशन डाउनलोड कर सकते हैं और एप्लीकेशन प्रोसेस की गाइडलाइंस पढ़ सकते हैं।