विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

CJP के अभिजीत, सौरभ दास व आशुतोष रांका पर मानहानि का केस दर्ज; गौरव भाटिया ने ठोका दो करोड़ का दावा

Published: Tue, 08 Sep 2026 09:28 PM (IST)

भाजपा प्रवक्ता गौरव भाटिया ने दिल्ली HC में CJP के नेताओं अभिजीत दीपके, सौरभ दास व आशुतोष रांका के खिलाफ दो करोड़ रुपये का मानहानि का मुकदमा दायर किया है।

सीजेपी के नेता सौरभ दास, अभिजीत दीपके और आशुतोष रांका के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर किया गया। फाइल फोटो

सीजेपी के नेता सौरभ दास, अभिजीत दीपके और आशुतोष रांका के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर किया गया। फाइल फोटो

HighLights

  1. भाजपा प्रवक्ता गौरव भाटिया ने सीजेपी पर मानहानि का मुकदमा किया।

  2. सीजेपी नेताओं पर दो करोड़ रुपये हर्जाने की मांग की गई।

  3. एआई-जनित ग्राफिक से गलत जानकारी फैलाने का आरोप है।

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। भाजपा प्रवक्ता व वरिष्ठ अधिवक्ता गौरव भाटिया ने दिल्ली हाई कोर्ट में काॅकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) और उसके नेता अभिजीत दीपके, सौरभ दास और आशुतोष रांका के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर किया है।

गौरव भाटिया ने सीजेपी नेताओं पर दो करोड़ का हर्जाना और उनके खिलाफ किए गए इंटरनेट मीडिया पर पाेस्ट पर अंतरिम रोक लगाने की मांग की है। गौरव भाटिया ने आरोप लगाया कि सीजेपी और उसके नेताओं ने एआई सृजित ग्राफिक में स्वतंत्र भारद्वाज के बारे में गलत तथ्य उनके नाम से जोड़ दिए हैं।

भारद्वाज पर सीजेपी कार्यकर्ता के पिता के साथ मारपीट करने का आरोप है। पोस्ट में कहा गया था कि गौरव भाटिया ने स्वतंत्र भारद्वाज को दिमागी नक्सल कहा था। सौरभ दास ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक ग्राफिक शेयर किया था।

हालांकि, इसके बाद गाैरव भाटिया ने ऐसी कोई बात कहने से इनकार किया था और उन्हें पोस्ट हटाने और बिना शर्त माफी मांगने के लिए 24 घंटे का समय दिया था। सौरभ दास ने बाद में पोस्ट हटा दिया था और अपने एक्स अकाउंट पर सफाई दी कि वह एआई से बनाया गया वीडियो था।

सीजेपी के आशुतोष रांका ने सौरभ दास के अकाउंट से ग्राफिक को रीपोस्ट करके और भाजपा नेताओं का मजाक उड़ाने वाला कैप्शन जोड़कर उस विवादित पोस्ट को प्रसारित किया था।