विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 03, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

राष्ट्रद्रोह मामला: 16 मार्च तक न्यायिक हिरासत में भेजे गए एसएआर गिलानी

By Amit MishraEdited By:
Updated: Fri, 04 Mar 2016 07:52 AM (IST)

प्रेस क्लब में देश विरोधी नारेबाजी के आरोपी दिल्ली यूनिवर्सिटी के पूर्व प्रोफेसर एसएआर गिलानी की न्यायिक हिरासत 16 मार्च तक के लिए बढ़ा दी गई है। इससे पहले 18 फरवरी को उन्हें 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजा गया था।

News Article Hero Image

नई दिल्ली। प्रेस क्लब में देश विरोधी नारेबाजी के आरोपी दिल्ली यूनिवर्सिटी के पूर्व प्रोफेसर एसएआर गिलानी की न्यायिक हिरासत 16 मार्च तक के लिए बढ़ा दी गई है। इससे पहले 18 फरवरी को उन्हें 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजा गया था।

पटियाला हाउस कोर्ट ने खारिज की एसएआर गिलानी की जमानत याचिका

गौरतलब है कि एसएआर गिलानी को राष्ट्रद्रोह के केस में गिरफ्तार किया गया है। आरोप है कि उन्होंने कथित तौर पर प्रेस क्लब में भारत विरोधी नारे लगाए थे।

भारत विरोधी कार्यक्रम मामले में डीयू प्रोफेसर गिलानी गिरफ्तार, अदालत में होगी पेशी

पूर्व प्रोफेसर गिलानी पर आरोप है कि उन्होंने 10 फरवरी की शाम को प्रेस क्लब में एक कार्यक्रम के दौरान भारत के खिलाफ नारे लगाए थे। बताया जा रहा है कि कार्यक्रम में आतंकी अफजल गुरु और मकबूल बट्ट के समर्थन में नारे लगाते हुए कश्मीर की आजादी की लड़ाई की तारीफ भी की गई थी। अफजल गुरु को संसद पर आतंकी हमले के दोष में 9 फरवरी 2013 को फांसी दी गई थी।