Language
  • हिन्दी
  • English
  • ગુજરાતી
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • मराठी
  • Naidunia
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • Jagran Reviews
jagran animated logo
सब्सक्राइब करें
  • होम
  • ताज़ा
  • ब्रेकिंग
  • राष्ट्रीय
  • दुनिया
  • राशिफल
  • बिजनेस
  • क्रिकेट
  • मनोरंजन
  • फोटो-स्टोरीज़
  • अन्य
    • अध्यात्म
    • लाइफस्टाइल
    • टेक-ज्ञान
    • ऑटो
    • पॉलिटिक्स
    • Did You Know
    • एक्सप्लेनर
    • लाइव न्यूज़
    • शिक्षा
    • जॉब्स
    • कैरियर
    • वायरल
    • जागरण इमर्सिव
  • अध्यात्म
  • लाइफस्टाइल
  • टेक-ज्ञान
  • ऑटो
  • पॉलिटिक्स
  • Did You Know
  • एक्सप्लेनर
  • लाइव न्यूज़
  • शिक्षा
  • जॉब्स
  • कैरियर
  • वायरल
  • जागरण इमर्सिव
  • शहर चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • वीडियो
  • Search
  • Menu
फोकस
  • बढ़ता यूपी
  • Watch Cricket
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • IPO डैशबोर्ड
  • हिंदी हैं हम
  • Jagran Reviews
  • स्मार्ट चॉइस
  • Hindi News
  • delhi-ncr
  • new-delhi-city
LIVE BLOG

LIVE DUSU Election 2023: डूसू चुनाव के लिए मतदान जारी, ABVP और NSUI में सीधी टक्कर; ड्रोन से रखी जा रही नजर

DUSU Election 2023 Live News Updates: दिल्ली विश्वविद्यालय द्वारा तीन साल बाद डूसू चुनाव कराए जा रहे हैं। डूसू चुनाव के लिए मतदान शुरू हो गया है। चुनाव में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) और भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (NSUI) के बीच सीधा मुकाबला देखने को मिल रहा है।

By Nitin YadavFri, 22 Sep 2023 01:50 PM (IST)
News Article Hero Image

नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। DU Student Election 2023: दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (डूसू) के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव और संयुक्त सचिव पदों में लिए मतदान शुरू हो गया है। डूसू चुनाव में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) और भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (NSUI) के बीच सीधा मुकाबला देखने को मिल रहा है।

DUSU चुनाव में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव और संयुक्त सचिव पदों के लिए 24 प्रत्याशी मैदान में हैं, जिनकी किस्मत का फैसला ईवीएम में कैद हो जाएगा। जबकि शनिवार को होने वाली मतगणना में साफ हो जाएगा की डूसू का ताज किसके सिर सजेगा। 

बता दें कि डूसू प्रतिनिधियों के EVM और कॉलेज व विभागों के प्रतिनिधियों के लिए बैलेट पेपर से मतदान होगा।

यह भी पढ़ें: DUSU Election 2023: आज EVM में कैद होगी 24 प्रत्याशियों की किस्मत, जानिए चार पदों का पूरा समीकरण

22 Sept 20231:50:21 PM
DUSU Election 2023: मतदान को लेकर उत्साहित हैं विद्यार्थी
blog images

DUSU Election 2023: तीन साल बाद हो रहे डूसू चुनाव में मतदान को लेकर विद्यर्थियों में उत्साहित दिख रहे हैं।

22 Sept 20231:18:14 PM
DUSU Election 2023: 3 बजे से वोट डालेंगे इवनिंग क्लास के छात्र

DUSU Election 2023: डूसू चुनाव के लिए सुबह से मतदान जारी है। इस वक्त सुबह चले वाली क्लासों में पढ़े वाले छात्र मतदान कर रहे है, जबकि इवनिंग क्लास के छात्र तीन बजे से वोट डालेंगे।

22 Sept 202312:39:40 PM
DUSU Election 2023: ड्रोन से रखी जा रही है चुनाव पर नजर
blog images

DUSU Election 2023: डूसू चुनाव को लेकर दिल्ली पुलिस ने कॉलेज परिसरों और आसपास के इलाके में कड़ी सुरक्षा के इंतजाम किए हैं। चुनाव के दौरान विवेकानंद कॉलेज के बाहर ड्रोन से की निगरानी की जारी है। 

22 Sept 202312:14:10 PM
DUSU Election 2023: रामजस कॉलेज में मतदान करती छात्रा
blog images

DUSU Election 2023: डीयू नार्थ कैंपस के रामजस कॉलेज में मतदान के लिए भारी संख्या में छात्राएं पहुंची हैं। साथ ही कॉलेज परिसर में मतदान करने वाले छात्र-छात्राओं की लाइन लग गई है।

22 Sept 202312:11:00 PM
DUSU Election 2023: रामजस कॉलेज में मतदान के लिए लगी छात्रों की लाइन
blog images

DUSU Election 2023: डूसू चुनाव के लिए मतदान सुबह से शुरू हो चुका है। मतदान शुरू होने के बाद से ही छात्र-छात्राओं के बीच मत डालने को लेकर उत्साह दिख रहा है। वहीं, नॉर्थ कैम्पस के रामजस कॉलेज में मतदान करने पहुंचे छात्रों की लंबी लाइन लग गई है।

22 Sept 202311:26:59 AM
DUSU Election 2023: देशबंधु कॉलेज के बाहर लगी छात्रों की लाइन
blog images

DUSU Election 2023: डूसू चुनाव में मतदान को लेकर छात्रों के बीच उत्साह नजर आ रही है। छात्र बढ़-चढ़कर मतदान के लिए पहुंच रहे हैं। वहीं, देशबंधु कॉलेज के बाहर मतदान के लिए लगी छात्रों की लाइन।

22 Sept 202311:00:29 AM
DUSU Election 2023: मिरांडा हाउस कॉलेज में मतदान के लिए लगी लाइन
blog images

DUSU Election 2023: डूसू चुनाव मतदान के लिए नार्थ कैंपस के मिरांडा हाउस कॉलेज में मतदान करने पहुंची छात्राओं की लंबी लाइन लग गई है।

22 Sept 202310:43:36 AM
DUSU Election: श्याम लाल कॉलेज में मतदान के लिए लगी भीड़
blog images

DUSU Election: शाहदरा जीटी रोड स्थित श्याम लाल कॉलेज में डूसू चुनाव में पहली बार बैलेट पेपर से मतदान हो रहा है। डूसू प्रत्याशियों के लिए तो ईवीएम से मतदान किए जा रहे हैं।

वहीं, कॉलेज प्रत्याशियों के लिए बैलेट पेपर से मतदान हो रहे हैं। कॉलेज में काफी संख्या में छात्र मतदान करने पहुंच रहे हैं।

22 Sept 202310:40:02 AM
DUSU Election 2023: दृष्टिबाधित छात्रों दिखा मतदान को लेकर उत्साह
blog images

DUSU Election 2023: दृष्टिबाधित छात्रों में भी मतदान को लेकर उत्साह दिख रहा है। श्याम लाल कॉलेज में दृष्टीबाधित छात्र नंद किशोर ने कर बताया कि यहां कैंटीन में खाना महंगा है और प्रिंट भी महंगा निकलता है। उनके लिए ये सुविधा सस्ती होनी चाहिए। इन्हीं मुद्दों को ध्यान में रखकर उन्होंने मतदान किया है।

22 Sept 202310:37:05 AM
DUSU Election: श्याम लाल कॉलेज के बाहर पुलिस ने लगाए बैरिकेड
blog images

DUSU Election 2023: शाहदरा जीटी रोड स्थित श्याम लाल कॉलेज के बाहर चुनाव के मद्देनजर पुलिस ने बैरिकेड लगाकर रास्ता बंद कर दिया है। इस रोड से सिर्फ छात्रों और कॉलेज के स्टाफ को ही प्रवेश दिया जा रहा है।

22 Sept 202310:33:34 AM
DUSU Election: डूसू चुनाव में एक लाख छात्र करेंगे मतदान

डूसू चुनाव 2023: डूसू चुनाव में 680 ईवीएम का इस्तेमला किया जा रहा है, जहां 52 कॉलेज और दो विभागों के छात्र करीब एक लाख छात्र मतदान करेंगे।

22 Sept 202310:21:02 AM
DUSU Election: प्रत्याशियों के समर्थकों ने उड़ाई पंपलेट
blog images

DUSU Election 2023: डूसू चुनाव के मोतीलाल लाल नेहरू कॉलेज के पास अपने प्रत्याशियों के समर्थन में पंपलेट उड़ाते छात्रों के समर्थक।

22 Sept 202310:19:15 AM
DUSU Election: पुलिस ने छात्रों का गुलाब देकर किया स्वागत
blog images

DUSU Election 2023: दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव के लिए मतदान शुरू हो चुका हैं। दिल्ली पुलिस की तरफ से सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। पुलिस ने पहली बार मतदान छात्र संघ के लिए मतदान करने जा रहे छात्रों को गुलाब का फूल देकर शुभकामनाएं दी।

22 Sept 20239:24:57 AM
DUSU Election 2023: पुलिस जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, इन रास्तों पर न जाने की दी सलाह

DUSU Election 2023: छात्र संघ चुनवा के लिए डीयू के नॉर्थ कैंपस में छात्र संघ चुनाव के लिए मतदान शुरू हो गया हैं। इसके मद्देनजर ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है और दिल्ली विश्वविद्यालय क्षेत्र में कॉमर्शियल वाहनों की एंट्री पर रोक लगा दी है। साथ ही पुलिस ने बताया कि छात्र मार्ग पर सभी वाहनों के लिए बंद कर दिया गया है।

Traffic Advisory

Today on dated 22.09.2023 DUSU election is to held in Delhi North Campus, Delhi University .
Commuters are advised to avoid following route for their convenience:
1. There is No Entry for Commercial Vehicles in Delhi University area.
2. Chhatra Marg is…

— Delhi Traffic Police (@dtptraffic) September 22, 2023
22 Sept 20238:14:51 AM
DUSU Election 2023: NSUI जीतेगी चारों सीट: कांग्रेस नेता

DUSU Election 2023: दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष अरविन्दर सिंह लवली ने दावा किया कि डूसू चुनाव में चारों सीट पर एनएसयूआइ के उम्मीदवार जीत दर्ज करेंगे। लवली अपने आवास पर दिल्ली के विभिन्न क्षेत्रों से आए छात्र-छात्राओं से मिले। लवली ने यह भी आरोप लगाया कि हार से बौखलाई एबीवीपी गुंडागर्दी पर उतर आई है और जानबूझ कर वि. में माहौल खराब कर ही है। उन्होंने छात्रों से अपील की कि वो निडर होकर मतदान करें।

22 Sept 20238:10:37 AM
DUSU Election 2023: एबीवीपी ने की छात्रों से मतदान की अपील

DUSU Election 2023: एबीवीपी ने डूसू् चुनाव में छात्रों से मताधिकार करने की अपील की। एबीवीपी ने गुरुवार को एक प्रेसवार्ता कर छात्रों से आग्रह किया कि छात्र जीवन में मताधिकार के प्रयोग का यह अवसर उन्हें अपने अधिकारों को समझने और एक अच्छे नागरिक के रूप में विकसित करने में सहायक है।

22 Sept 20238:05:48 AM
DUSU Election 2023: DCAC में एबीवीपी का क्लीन स्वीप

DUSU Election 2023: दिल्ली कॉलेज ऑफ आर्ट्स एंड कामर्स (डीसीएसी) में ABVP समर्थित प्रत्याशी आयुष सिंह ने अध्यक्ष पद पर विजय अर्जित की। साथ ही खेल सचिव के पद पर हुए चुनाव में भी परिषद समर्थित प्रत्याशी विजयी हुआ। उपाध्यक्ष सचिव एवं सह सचिव का चुनाव बिना मतदान के ही निर्विरोध संपन्न हो गया था।

डीसीएसी डूसू चुनाव के अंतर्गत आने वाले कॉलेजों में शामिल नहीं है। यहां कालेज के स्तर पर छात्र संघ चुनाव प्रतिवर्ष कराए जाते हैं।

22 Sept 20238:03:24 AM
DUSU Election 2023: दक्षिणी परिसर के कॉलेजों पर रहेगी छात्र संगठनों की नजर

DUSU Election 2023: डूसू चुनाव के लिए छात्र संगठनों ने दिन-रात प्रचार किया है। शुक्रवार को मतदान के दिन प्रत्याशियों ने सक्रिय रहने की रणनीति बनाई है। गुरुवार को भी छात्र संगठनों ने अपने सदस्यों के जरिए छात्रों से संवाद स्थापित किया। सबकी निगाहें दक्षिणी परिसर के कॉलेजों पर टिकी हैं, जहां एक जैसे पैटर्न पर मतदान होता है।

जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us
जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us