Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    DU UG Admission 2026: पहले चरण में 79404 छात्रों ने स्वीकार की सीट, 10746 ने फीस जमा कर प्रवेश किया पक्का

    Updated: Sun, 19 Jul 2026 05:25 AM (IST)

    डीयू में स्नातक दाखिले के पहले चरण में 79,404 अभ्यर्थियों ने आवंटित सीट स्वीकार कर ली है। इनमें से 10,746 विद्यार्थियों ने फीस जमा कर अपना प्रवेश सुनि ...और पढ़ें

    दिल्ली विश्वविद्यालय। फाइल फोटो

    दिल्ली विश्वविद्यालय। फाइल फोटो

    HighLights

    1. पहले चरण में 79,404 छात्रों ने दिल्ली विश्वविद्यालय में सीट स्वीकार की।

    2. 10,746 विद्यार्थियों ने फीस जमा कर अपना प्रवेश सुनिश्चित किया।

    3. डीयू दूसरे चरण की सीट आवंटन सूची 25 जुलाई को आएगी।

    जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। डीयू में स्नातक (यूजी) दाखिले के पहले चरण में प्रवेश प्रक्रिया तेजी से आगे बढ़ रही है। शनिवार शाम छह बजे तक जारी आंकड़ों के अनुसार, 79,404 अभ्यर्थियों ने आवंटित सीट स्वीकार कर ली है।

    इनमें से 26,061 आवेदनों का कालेजों द्वारा सत्यापन पूरा कर उन्हें फीस जमा करने की अनुमति दे दी गई, जबकि 10,746 विद्यार्थियों ने आनलाइन फीस जमा कर अपना प्रवेश सुनिश्चित कर लिया है।

    विश्वविद्यालय ने इस वर्ष पहले चरण में 71,624 उपलब्ध सीटों के मुकाबले 93,033 सीट आवंटन किए थे। यानी सीटों की वास्तविक संख्या से करीब 21 हजार अधिक आवंटन किए गए।

    25 जुलाई को आएगी दूसरे चरण की सीट आवंटन सू

    विश्वविद्यालय का कहना है कि यह रणनीति पिछले वर्षों के अनुभव के आधार पर अपनाई गई है, क्योंकि बड़ी संख्या में छात्र एक से अधिक संस्थानों में विकल्प मिलने पर सीट छोड़ देते हैं। इससे सभी सीटें समय पर भरने में मदद मिलती है। दूसरे चरण की सीट आंवटन सूची 25 जुलाई को आएगी।

    डीयू के अनुसार, पहले चरण में सीट पाने वाले विद्यार्थियों के लिए 18 जुलाई रात 11:59 बजे तक सीट स्वीकार करने का अंतिम अवसर था। इसके बाद संबंधित कालेज दस्तावेजों का सत्यापन करेंगे और योग्य अभ्यर्थियों को फीस भुगतान के लिए मंजूरी देंगे।

    जिन छात्रों को भुगतान की अनुमति मिल चुकी है, उन्हें निर्धारित समयसीमा के भीतर फीस जमा करनी होगी, तभी उनका प्रवेश अंतिम रूप से माना जाएगा।

    इस वर्ष डीयू की प्रवेश प्रक्रिया में रिकार्ड रुचि देखने को मिली। 2,18,284 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरी की, जबकि 2,06,835 विद्यार्थियों ने कालेज और पाठ्यक्रम की प्राथमिकताएं भरी थीं। इन्हीं के आधार पर पहली आवंटन सूची जारी की गई।

    समय रहते सीट सुरक्षित करने में जुटे विद्यार्थी

    पहले चरण के आंकड़े यह भी दिखाते हैं कि बड़ी संख्या में विद्यार्थी समय रहते अपनी सीट सुरक्षित करने में जुटे हैं। हालांकि अभी भी कई हजार छात्रों को सीट स्वीकार करनी है और बड़ी संख्या में आवेदन कालेजों में सत्यापन की प्रक्रिया से गुजर रहे हैं। ऐसे में देर रात तक सीट स्वीकार करने वालों की संख्या और बढ़ने की संभावना है।

    खबरें और भी

    अब छात्रों की नजर अगले चरण पर रहेगी। पहली सूची की प्रक्रिया पूरी होने के बाद विश्वविद्यालय रिक्त सीटों का आकलन करेगा और उसके आधार पर दूसरी आवंटन सूची जारी की जाएगी। जिन विद्यार्थियों को पहली सूची में मनचाहा कालेज या पाठ्यक्रम नहीं मिला है, उन्हें अगले चरण में अपग्रेड या नए आवंटन का अवसर मिलेगा।

    यह भी पढ़ें- DU Admission 2026: पहले दिन 66251 विद्यार्थियों ने स्वीकार की सीट, 6826 आवेदनों को मिली मंजूरी

    यह भी पढ़ें- DU Admission 2026: सीट आवंटन के बाद डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन शुरू, एक छोटी सी गलती से रद हो सकता है आपका आवेदन