विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिल्ली के मयूर विहार में डीटीसी बस ने स्कूली छात्रा को कुचला, गुस्साई भीड़ ने की तोड़फोड़; ड्राइवर फरार

Published: Fri, 14 Aug 2026 09:10 AM (IST)Updated: Fri, 14 Aug 2026 09:31 AM (IST)

पूर्वी दिल्ली के मयूर विहार फेज तीन में डीटीसी बस की चपेट में आने से स्कूली छात्रा की मौके पर ...और पढ़ें

HighLights

  1. मयूर विहार में डीटीसी बस से स्कूली छात्रा की मौत हुई।

  2. हादसे के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया।

  3. आक्रोशित लोगों ने डीटीसी बस में तोड़फोड़ की।

जागरण संवाददाता, पूर्वी दिल्ली। मयूर विहार फेज तीन इलाके में शुक्रवार को एक सड़क हादसे में डीटीसी बस की चपेट में आने से एक स्कूली छात्रा की मौत हो गई। हादसा इतना गंभीर था कि छात्र ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया। 

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और छात्र के शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू की। उधर, हादसे की खबर फैलते ही स्थानीय लोग आक्रोशित हो गए। गुस्साए लोगों ने डीटीसी बस में तोड़फोड़ कर दी। इससे मौके पर कुछ देर के लिए तनाव की स्थिति बन गई।

पुलिस ने लोगों को शांत कराया और फरार बस चालक की तलाश शुरू कर दी है। हादसा किन परिस्थितियों में हुआ, इसकी भी जांच की जा रही है। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।

मृतक छात्रा का नाम कायना है। वह खिचड़ीपुर में रहती थी। सुबह साढ़े आठ बजे पिता के साथ वह स्कूटी से वसुंधरा एन्क्लेव ईस्ट प्वाइंट स्कूल जा रही थी। दल्लूपुरा में डीटीसी की बस ने पीछे से टक्कर मार दी, टक्कर लगते ही स्कूटी सड़क पर गिर गई। इसी बीच बस ने बच्ची को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

यह भी पढ़ें- मौसम का अलर्ट: उत्तराखंड के कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट, दिल्ली-यूपी-बिहार समेत 15 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी

यह भी पढ़ें- दिल्ली के ब्रिटानिया चौक फ्लाईओवर से गिरी महिला, अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित किया