विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अब दिल्ली में अलग अंदाज में दिखेंगी ब्लू लाइन की मेट्रो, यात्रियों को मिलेंगी पहले से ज्यादा सुविधाएं

By AgencyEdited By: Sonu Suman
Updated: Sun, 12 Apr 2026 04:51 PM (IST)

दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने ब्लू लाइन की पुरानी RS-1 ट्रेनों का मिड-लाइफ रिफर्बिशमेंट शुरू किया है। इसका उद्देश्य यात्री सुरक्षा, आराम और अनुभव को बेहतर बनाना है। कुल 70 ट्रेनों को चरणबद्ध तरीके से अपग्रेड किया जा रहा है।

दिल्ली मेट्रो के ब्लू लाइन का होगा कायाकल्प।

दिल्ली मेट्रो के ब्लू लाइन का होगा कायाकल्प।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

पीटीआई, नई दिल्ली। दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने अपनी ब्लू लाइन की सबसे पुरानी ट्रेनों (RS-1) का मिड-लाइफ रिफर्बिशमेंट शुरू कर दिया है। इसका मकसद यात्री सुरक्षा, आराम और यात्रा अनुभव को बेहतर बनाना है। ये ट्रेनें 2002-2007 के बीच शामिल की गई थीं और करीब दो दशक से सेवा दे रही हैं।

DMRC कुल 70 ट्रेनों (ब्लू और रेड लाइन) को चरणबद्ध तरीके से रिफर्बिश कर रहा है। पहले चरण में 12 और दूसरे चरण में 18 ट्रेनों का काम पूरा हो चुका है। तीसरे चरण में 22 और ब्लू लाइन ट्रेनों को नवंबर 2027 तक अपग्रेड किया जाएगा। DMRC के मैनेजिंग डायरेक्टर विकास कुमार ने हाल ही में तीसरे चरण की पहली रिफर्बिश्ड ट्रेन का निरीक्षण किया।

कोच और ड्राइवर केबिन को नया पेंट किया गया

रिफर्बिशमेंट में कोच और ड्राइवर केबिन को नया पेंट किया गया है। इलेक्ट्रिकल पैनल अपग्रेड किए गए हैं। नई सुविधाओं में IP-बेस्ड यात्री घोषणा सिस्टम, CCTV कैमरे और LCD डायनामिक रूट मैप शामिल हैं, जो रियल-टाइम जानकारी देते हैं।

सुरक्षा के लिए फायर डिटेक्शन सिस्टम (स्मोक और हीट सेंसर्स) लगाए गए हैं। पुराने रिले और MCB को नए एडवांस्ड यूनिट्स से बदला गया है। सभी कोचों में मोबाइल-लैपटॉप चार्जिंग पॉइंट भी लगाए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें- DMRC खरीदेगा मजेंटा लाइन के लिए 90 नए कोच, बनेगा दिल्ली का सबसे लंबा कॉरिडोर