दिवाली पर घर जाने वालों को बड़ी राहत, दिल्ली से बिहार और मुंबई के लिए स्पेशल ट्रेनों का एलान
दीपावली के आसपास ट्रेनों में बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने कई विशेष ट्रेनों की घोषणा की है। ये ...और पढ़ें

दिल्ली से बिहार और मुंबई के लिए स्पेशल ट्रेनों का एलान। फोटो: सांकेतिक
HighLights
दीपावली के लिए रेलवे ने विशेष ट्रेनें चलाईं
दिल्ली से बिहार और मुंबई रूट पर सुविधा
आनंद विहार, निजामुद्दीन से कई ट्रेनें शुरू
राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। दीपावली के आसपास ट्रेनों में जगह नहीं मिल रही है। अधिकांश रूट पर विशेषकर पूर्व दिशा की और मुंबई रूट की ट्रेनों में 60 दिन पहले आरक्षण शुरू होने के कुछ देर में ही सीटें फुल हो जा रही है।
दिल्ली से पटना, मुजफ्फरपुर सहित बिहार के अन्य शहरों में जाने वाली ट्रेनों में दीपावली के नजदीक लंबी प्रतीक्षा सूची है। यही हाल मुंबई की ट्रेनों का है। इसे देखते हुए त्योहार विशेष ट्रेनें घोषित की जा रही हैं।
आनंद विहार टर्मिनल मुजफ्फरपुर विशेष ट्रेन (05219/05220)
मुजफ्फरपुर से यह विशेष ट्रेन 11 सितंबर से 27 नवंबर तक प्रत्येक शुक्रवार को दोपहर डेढ़ बजे चलकर अगले दिन पूर्वाह्रन 10 बजे आनंद विहार टर्मिनल पहुंचेगी।
वापसी दिशा में आनंद विहार टर्मिनल से 12 सितंबर से 28 नवंबर तक प्रत्येक शनिवार को दोपहर 12 बजे रवाना होगी और अगले दिन सुबह 9.45 बजे मुजफ्फरपुर पहुंचेगी। इसमें सभी कोच वातानुकूलित श्रेणी के होंगे।
रास्ते में इस विशेष ट्रेन का ठहराव हाजीपुर, सोनपुर, पाटलीपुत्र, दानापुर, आरा, बक्सर, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, प्रयागराज, गोविंदपुरी और टुंडला में होगा।
आनंद विहार टर्मिनल-लौकहा बाजार विशेष (04014/04013)
16 सितंबर से 29 नवंबर तक आनंद विहार टर्मिनल से अपराह्न 3.40 बजे आनंद विहार टर्मिनल से चलेगी। वापसी में 17 सितंबर से 30 नवंबर तक रात साढ़े नौ बजे रवाना होगी।
रास्ते में इसका ठहराव गाजियाबाद, मुरादाबाद, बरेली, शाहजहांपुर, सीतापुर, गोंडा, गोरखपुर, कप्तानगंज, सिवान बाजार, बगहा, हरिनगर, नरकटियागंज, सिकटा, रक्सौल, बैरगनिया, सीतामढ़ी, शिशो, सकरी, झंझारपुर, वाचस्पतिनगर रेलवे स्टेशनों पर होगा। वातानुकूलित, शयनयान और सामान्य श्रेणी के कोच इसमें होंगे।
आनंद विहार टर्मिनल-पाटलिपुत्र विशेष (04096/04095)
एक अक्टूबर से 29 नवंबर तक आनंद विहार टर्मिनल से यह विशेष ट्रेन मध्य रात्रि 12.05 बजे रवाना होगी। वापसी दिशा में पाटलिपुत्र से यह दो अक्टूबर से 30 नवंबर तक मध्य रात्रि 12.45 बजे चलेगी।
वातानुकूलित, शयनयान और सामान्य श्रेणी के कोच इस विशेष ट्रेन में लगेंगे। रास्ते में इसका ठहराव गाजियाबाद, कानपुर सेंट्रल, प्रयागराज, वाराणसी, गाजीपुर सिटी, फेफना, बलिया, सहतवार, बकुल्हा, छपरा, दिघवारा रेलवे स्टेशनों पर होगा।
हजरत निजामुद्दीन-दादर साप्ताहिक विशेष (04002/04001)
हजरत निजामुद्दीन से 13 अक्टूबर से 24 नवंबर तक प्रत्येक मंगलवार को रात 11.45 बजे चलेगी। वापसी में दादर से 15 अक्टूबर से 26 नवंबर तक प्रत्येक बृहस्पतिवार को प्रस्थान करेगी।
इसमें वातानुकूलित श्रेणी के कोच लगेंगे। रास्ते में इसका ठहराव कोसीकलां, मथुरा, गंगापुर, कोटा, रतलाम, वडोदरा, सूरत, वापी और बोरीवेली रेलवे स्टेशनों पर होगा।
यह भी पढ़ें- BRICS Summit 2026: दिल्ली HC और जिला अदालतें 11 सितंबर को बंद, ट्रायल कोर्ट्स में लगातार 3 दिन की छुट्टी
