विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

15 साल का टूटा रिकॉर्ड, अगस्त के पहले सप्ताह में भारी बारिश से दिल्ली-NCR बेहाल; तस्वीरें बनी गवाह

Published: Sat, 08 Aug 2026 05:20 PM (GMT+05:30)Updated: Sat, 08 Aug 2026 06:23 PM (GMT+05:30)

दिल्ली-एनसीआर में शुक्रवार को हुई रिकॉर्डतोड़ बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया, जिससे कई इलाकों में भीषण जलभराव और लंबा ...और पढ़ें

दिल्ली-एनसीआर में बारिश का कहर। फोटो- पीटीआई

दिल्ली-एनसीआर में बारिश का कहर। फोटो- पीटीआई

HighLights

  1. दिल्ली-एनसीआर में शुक्रवार को हुई रिकॉर्डतोड़ बारिश।

  2. कई प्रमुख सड़कों पर भीषण जलभराव और लंबा ट्रैफिक जाम।

  3. अगस्त के पहले सप्ताह में 15 साल का बारिश का रिकॉर्ड टूटा।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर में शुक्रवार को हुई झमाझम बारिश ने राजधानी की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया। कई प्रमुख सड़कों पर जलभराव के चलते लंबा ट्रैफिक जाम लगा और वाहन घंटों रेंगते नजर आए। इसी बारिश ने अगस्त के पहले सप्ताह में 15 साल का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया।

दिल्ली, नोएडा, गुरुग्राम, गाजियाबाद और फरीदाबाद में पीक आवर्स के दौरान लोगों को घंटों ट्रैफिक जाम का सामना करना पड़ा। कई यात्रियों ने सोशल मीडिया पर कैब नहीं मिलने और सड़क पर फंसने की शिकायत भी की।

ANI_20260807401_53521876

नई दिल्ली के संगम विहार इलाके में पानी से भरी सड़क से लोग एक फंसी हुई गाड़ी को धक्का देते हुए। ANI

लगातार बारिश के कारण दिल्ली की कई प्रमुख सड़कों पर यातायात धीमा पड़ गया।

compressed_PTI08_07_2026_000376B_53522211

नई दिल्ली में ITO पर बारिश के बाद ट्रैफिक में फंसे वाहन। पीटीआई

महरौली-बदरपुर रोड, आईटीओ, वजीराबाद रोड, पटेल रोड, रोहतक रोड, शंकर रोड, कीर्ति नगर स्ट्रेच, दिल्ली-जयपुर हाईवे, पीरागढ़ी और शाहीन बाग जैसे इलाकों में भारी ट्रैफिक जाम देखने को मिला।

jagran News - 2026-08-08T173334.686

नई दिल्ली में अक्षरधाम फ्लाईओवर पर बारिश के बाद ट्रैफिक में फंसी गाड़ियां। PTI

भारत मौसम विज्ञान विभाग IMD के अनुसार, अगस्त के पहले सात दिनों में दिल्ली में 127 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। वर्ष 2011 के बाद अगस्त के पहले सप्ताह में यह सबसे अधिक बारिश है।

ANI_20260807409_53521922

नई दिल्ली के संगम विहार इलाके में एक व्यक्ति अपनी मोटरसाइकिल से पानी भरी सड़क से गुजरते हुए। ANI

ITO, प्रगति मैदान, छतरपुर, पुष्प विहार और सफदरजंग समेत कई इलाकों में जोरदार बारिश हुई। जगह-जगह पानी भरने से यातायात प्रभावित हुआ।

ANI_20260807411_53521924

नई दिल्ली के संगम विहार इलाके में पानी से भरी सड़क से गुजरते लोग। ANI

बारिश के बीच लाल बत्तियों से जगमगाती गाड़ियों की लंबी कतारें और पानी से भरी सड़कें राजधानी में बने हालात की तस्वीर बयां करती रहीं।

ANI_20260807402_53521877

नई दिल्ली के संगम विहार इलाके में पानी से भरी सड़क से गुजरते लोग। ANI

यह भी पढ़ें- फरीदाबाद: बारिश ने खोली सूरजकुंड रोड की पोल, पुलिया का बड़ा हिस्सा धंसा; कभी भी हो सकता है हादसा

यह भी पढ़ें- नारनौल में भारी बारिश के बीच ढही 100 साल पुरानी हवेली, मलबे की चपेट में आया बिजली का पोल; टला बड़ा हादसा