Delhi-NCR Weather: दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश से बदला मौसम, अगले 3 दिन IMD का येलो अलर्ट
मंगलवार को दिल्ली-एनसीआर में बारिश से मौसम सुहावना हो गया और गर्मी से राहत मिली। मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों तक हल्की से मध्यम बारिश और कुछ स्थानों प ...और पढ़ें

दिल्ली-एनसीआर में बारिश ने बदला मौसम का मिजाज। जागरण
HighLights
दिल्ली-एनसीआर में मंगलवार को हुई हल्की से झमाझम बारिश।
गर्मी और उमस से मिली राहत, तापमान में गिरावट दर्ज।
मौसम विभाग ने अगले तीन दिन के लिए येलो अलर्ट जारी किया।
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर में मंगलवार को मौसम ने करवट ली। राजधानी के कई इलाकों में सुबह हल्की बारिश हुई, जबकि गुरुग्राम में झमाझम बारिश ने लोगों को गर्मी और उमस से राहत दिलाई।
दिनभर बादलों और धूप के बीच आंखमिचौली चलती रही, जिससे तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। बारिश और ठंडी हवाओं के चलते पूरे एनसीआर में मौसम सुहावना हो गया।
अगले तीन दिन जारी रह सकता है बारिश का दौर
भारत मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक, दिल्ली-एनसीआर में अगले तीन दिनों तक बारिश की गतिविधियां बनी रहेंगी। मंगलवार और बुधवार को दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम, फरीदाबाद और आसपास के इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। कुछ स्थानों पर भारी बारिश भी हो सकती है। इसे देखते हुए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है।

विभाग के अनुसार, बृहस्पतिवार को भी हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं। इसके बाद अगले कुछ दिनों तक आसमान में बादल छाए रहेंगे, हालांकि व्यापक बारिश की संभावना कम है। इस दौरान अधिकतम तापमान 31 से 34 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है।
बारिश से लोगों को मिली राहत
मंगलवार सुबह को हुई बारिश और ठंडी हवाओं के कारण लोगों को उमस भरी गर्मी से काफी राहत मिली। गुरुग्राम समेत एनसीआर के कई इलाकों में सड़कों पर बारिश का असर दिखाई दिया और मौसम खुशनुमा बना रहा।
#WATCH | Delhi: Rain lashes parts of the national capital.
— ANI (@ANI) July 21, 2026
(Visuals from Ashoka Road) pic.twitter.com/1MqeNa4n4H
येलो अलर्ट पर टिकी निगाहें
हालांकि, हाल के दिनों में मौसम विभाग का येलो अलर्ट कई बार सटीक साबित नहीं हुआ है। कई मौकों पर अलर्ट जारी होने के बावजूद बारिश नहीं हुई, जबकि कुछ बार पूर्वानुमान में बदलाव भी करना पड़ा। ऐसे में इस बार भी लोगों की नजर मौसम विभाग के अलर्ट और वास्तविक मौसम की स्थिति पर बनी हुई है।
यह भी पढ़ें- UP Weather: मेरठ समेत यूपी के 18 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 22 जुलाई तक सक्रिय रहेगा मानसून