Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    भीषण जाम से जूझ रहे NCR वालों को मिलेगी राहत, दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे के तैयार हिस्से के खुलने का इंतजार

    Updated: Mon, 10 Aug 2026 02:22 PM (IST)

    कालिंदी कुंज और डीएनडी पर कांवड़ियों के लिए लेन आरक्षित होने से भीषण जाम की स्थिति है, जिससे वाहन चालकों को घंटों लग रहे हैं। ...और पढ़ें

    कालिंदी कुंज चौक के पास नोएडा से दिल्ली आने वाले लेन पर लगा जाम। जागरण

    कालिंदी कुंज चौक के पास नोएडा से दिल्ली आने वाले लेन पर लगा जाम। जागरण

    HighLights

    1. कालिंदी कुंज और डीएनडी पर भीषण जाम से लोग परेशान।

    2. कांवड़ियों के लिए लेन आरक्षित होने से ट्रैफिक की समस्या बढ़ी।

    3. दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे का हिस्सा खुलने से जाम से मिलेगी राहत।

    जागरण संवाददाता, दक्षिणी दिल्ली। कालिंदी कुंज हो या डीएनडी, नोएडा आने-जाने वाले वाहन चालक इन दिनों भीषण जाम से जूझ रहे हैं। कांवड़ियों के लिए एक लेन रिजर्व होने के चलते स्थिति विकट है। लगभग आधे घंटे की यात्रा में अब घंटों लग रहे हैं। ईंधन की बर्बादी के साथ ही दफ्तर समय पर पहुंचने की हड़बड़ी तनाव बढ़ा रहा है।

    हाल तो ये है कि रविवार के दिन भी ये इलाके जाम से कराह रहे हैं। डीएनडी महारानी बाग से जैतपुर पुश्ता रोड तक दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे का साढ़े नौ किलोमीटर का हिस्सा जून से ही तैयार है। मथुरा रोड के साथ ही यह कालिंदी कुंज का भी विकल्प है। भीषण जाम की स्थिति को देखते हुए इसे शुरू करने पर कालिंदी कुंज चौक और मथुरा रोड पर ट्रैफिक जाम काफी हद तक नियंत्रित की जा सकती है।

    WhatsApp Image 2026-08-10 at 11.09.56 AM

    डीएनडी से आश्रम हो या मूलचंद, एमबी रोड हो या महरौली से गुरुग्राम रोड या फिर मांडी रोड कांवड़ यात्रियों के लिए रस्सी लगाकर लेन रिजर्व की गई है। वाहनों के चलने के लिए सड़कों की चौड़ाई सिमट गई है। कालिंदी कुंज की बात करें तो यहां फरीदाबाद, सरिता विहार और जैतपुर खड्डा कॉलोनी का ट्रैफिक नोएडा जाने के लिए आकर मिलता है।

    नोएडा के लिए ब्रिज पर दो लेन है, जिनमें से बायीं लेन कांवड़ियों के लिए आरक्षित है। ऐसे में तीन रास्तों की ट्रैफिक को नोएडा जाने के लिए केवल एक लेन बचती है। यही जाम की मुख्य वजह भी है।

    खबरें और भी

    फरीदाबाद-पलवल आने-जाने वालों को होगी सहूलियत

    ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक 11 अगस्त तक प्राथमिकता कांवड़ियों को सुरक्षित दिल्ली से पार कराना है। इसके बाद ही जाम की स्थित में सुधार संभव है। जबकि तत्काल जाम से राहत के लिए डीएनडी महारानी बाग से जैतपुर पुश्ता रोड तक दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे का जो हिस्सा बंद है, उसे खोला जा सकता है।

    एक्सप्रेसवे का जैतपुर पुश्ता रोड से आगे फरीदाबाद सेक्टर-65 तक का 24 किलोमीटर का हिस्सा और सेक्टर-65 से आगे सोहना तक 26 किलोमीटर का हिस्सा पहले से ही चालू है। इस हिस्से के शुरू होते ही दिल्ली, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद से फरीदाबाद, पलवल आने-जाने वाले वाहन चालक सुगमता के साथ गंतव्य तक जा सकते हैं।

    यह भी पढ़ें- दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे से कनेक्टिविटी का सपना अधूरा, धीमी रफ्तार से चल रहा मोहना एलिवेटेड निर्माण

    यह भी पढ़ें- मोहना एलिवेटेड मार्ग कब होगा तैयार? दो साल से धीमा निर्माण, बारिश में गड्ढे और सरिया बने जानलेवा