विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिल्ली में आज से बदलेगा मौसम का मिजाज, ब्रिक्स सम्मेलन के दौरान झमाझम बारिश के आसार

Published: Fri, 11 Sep 2026 06:45 AM (IST)Updated: Fri, 11 Sep 2026 07:42 AM (IST)

Delhi Weather Update: दिल्ली में शुक्रवार से मौसम का मिजाज बदलेगा और अगले कुछ दिनों तक हल्की से मध्यम वर्षा ...और पढ़ें

दिल्ली में आज से बारिश के आसार।

दिल्ली में आज से बारिश के आसार।

HighLights

  1. दिल्ली में शुक्रवार से मौसम बदलेगा, हल्की से मध्यम वर्षा का पूर्वानुमान।

  2. ब्रिक्स सम्मेलन के दौरान राजधानी में बारिश होने की संभावना है।

  3. बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बनने से मौसम बदलेगा।

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। Delhi Weather: पिछले कई दिनों से राजधानी में मौसम साफ रहने के साथ ही तापमान में भी वृद्धि दर्ज की जा रही है। लेकिन, शुक्रवार से मौसम का मिजाज बदलने और अगले कुछ दिनों तक हल्की से मध्यम स्तर की वर्षा होने का पूर्वानुमान है। इसका अर्थ यह है कि ब्रिक्स सम्मेलन के दौरान राजधानी में बारिश हो सकती है।

बृहस्पतिवार को सुबह से ही धूप खिली रही। बीते छह दिनों में अधिकतम तापमान में नौ डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई है। पांच सितंबर को अधिकतम तापमान 27.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो बृहस्पतिवार को बढ़कर 36.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।

कम दबाव का क्षेत्र बनने से मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा

मौसम विज्ञानियों के अनुसार, पिछले तीन दिनों से उत्तर-पश्चिमी हवा चलने के कारण इस क्षेत्र से मानसूनी गतिविधियां कम हो गई थीं। अब बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बनने से मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। हवा की दिशा बदलकर फिर से दक्षिण-पूर्वी होने से राजधानी और आसपास के क्षेत्रों में मानसूनी गतिविधियां बढ़ेंगी।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार शुक्रवार को हल्की वर्षा हो सकती है, जबकि शनिवार से बुधवार तक हल्की से मध्यम स्तर की वर्षा का पूर्नानुमान है।

यह भी पढ़ें- PM मोदी की चिनफिंग के साथ होगी खास मुलाकात, 7 साल बाद भारत आ रहें चीनी राष्ट्रपति