विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिल्ली-NCR में बदला मौसम का मिजाज, कई इलाकों में बूंदाबांदी और हल्की बारिश की शुरुआत

Updated: Fri, 27 Mar 2026 10:58 AM (IST)

दिल्ली-एनसीआर में शुक्रवार सुबह से बादल छाए रहे और हल्की बारिश हुई, जिससे मौसम सुहावना हो गया तथा तापमान में गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिनों तक हल्की से मध्यम बारिश जारी रहने की संभावना है।

HighLights

  1. दिल्ली-एनसीआर में शुक्रवार को हल्की बारिश हुई

  2. बारिश से मौसम सुहावना हुआ, तापमान में गिरावट

  3. अगले कुछ दिनों तक बारिश जारी रहने का अनुमान

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार दिल्ली-एनसीआर में शुक्रवार सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे। सुबह पौने 11 बजे के आसपास कई इलाकों में बूंदाबांदी व हल्की बारिश शुरू हो गई। इससे मौसम सुहावना हो गया और तापमान में भी गिरावट महसूस की गई।

मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली का मौसम अब करवट ले चुका है और अगले कुछ दिनों तक ऐसा ही बना रह सकता है। राजधानी में गर्जन वाले बादल बनने, बिजली चमकने और 20 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं।

weather 1

न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस तक रहने का अनुमान

शुक्रवार को न्यूनतम तापमान लगभग 20 डिग्री सेल्सियस जबकि अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना जताई गई है।

Raining

पूर्वानुमान के बावजूद गुरुवार को नहीं हुई थी बारिश 

गौरतलब है कि गुरुवार को भले ही बारिश का पूर्वानुमान था, लेकिन दिनभर तेज धूप निकली रही और देर शाम तक कहीं वर्षा नहीं हुई। तेज धूप के कारण लोगों को तीखी गर्मी का एहसास हुआ था। उस दिन अधिकतम तापमान सामान्य से 3.3 डिग्री अधिक 34.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जबकि न्यूनतम तापमान 19.2 डिग्री सेल्सियस रहा।

हवा में नमी का स्तर 77 से 25 प्रतिशत के बीच रिकॉर्ड किया गया था। वहीं, दिल्ली के विभिन्न मौसम केंद्रों में मुंगेशपुर में सबसे कम अधिकतम तापमान 29.9 डिग्री सेल्सियस, जबकि लोधी रोड और पूसा में सबसे कम न्यूनतम तापमान 18.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

यह भी पढ़ें- दिल्ली में आईएसआईएस-अलकायदा आतंकी लकी अहमद गिरफ्तार, पाकिस्तान भागने की कर रहा था तैयारी