Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    स्वतंत्रता दिवस पर भी दिल्ली में बरसेंगे बदरा, सुबह से शाम तक रिमझिम बौछारों का पूर्वानुमान

    Updated: Sun, 09 Aug 2026 09:58 PM (GMT+05:30)

    स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त) पर दिल्ली में दिनभर बादलों की आवाजाही के साथ हल्की वर्षा की संभावना है, जिससे मौसम सुहावना रहेगा। मौसम विभाग ने सुबह से शाम ...और पढ़ें

    स्वतंत्रता दिवस के मौके पर भी दिल्ली में बादलों की आवाजाही बनी रहेगी।

    स्वतंत्रता दिवस के मौके पर भी दिल्ली में बादलों की आवाजाही बनी रहेगी।

    HighLights

    1. 15 अगस्त को दिल्ली में हल्की वर्षा का अनुमान।

    2. सुबह से शाम तक रुक-रुक कर बारिश की संभावना।

    3. पूरे सप्ताह दिल्ली में वर्षा का दौर जारी रहेगा।

    राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। 15 अगस्त (स्वतंत्रता दिवस) के मौके पर भी दिल्ली में बादलों की आवाजाही बनी रहेगी और दिनभर हल्की वर्षा होने की संभावना है। मौसम विभाग द्वारा जारी ताजा पूर्वानुमान के अनुसार, स्वतंत्रता दिवस पर शनिवार को दिनभर आसमान में बादल छाए रहेंगे। अलग-अलग समय पर हल्की से बहुत हल्की वर्षा के कई दौर देखने को मिल सकते हैं।

    मौसम विभाग के मुताबिक तड़के चार बजे से सुबह छह बजे के बीच 70 प्रतिशत संभावना है कि लगभग पांच मिमी तक हल्की वर्षा हो। इसके बाद सुबह छह से नौ बजे के दौरान भी 60 प्रतिशत संभावना के साथ लगभग दो से तीन मिमी की हल्की रिमझिम बौछारें पड़ सकती हैं। लालकिला पर होने वाले मुख्य समारोह एवं ध्वजारोहण के समय वर्षा से थोड़ी राहत या हल्की नमी महसूस की जा सकती है।

    सुहावने मौसम के साथ-साथ हल्की वर्षा का पूर्वानुमान

    इसके बाद दोपहर से लेकर शाम के समय में भी 60 प्रतिशत संभावना के साथ लगभग तीन मिमी तक की बहुत हल्की वर्षा का एक और दौर आ सकता है। स्वतंत्रता दिवस पर होने वाले विभिन्न आयोजनों और देशभक्ति कार्यक्रमों के दौरान लोगों को सुहावने मौसम के साथ-साथ हल्की वर्षा का सामना करना पड़ सकता है।

    हवा में नमी का स्तर 64 से 100 प्रतिशत रिकॉर्ड

    दूसरी ओर रविवार को वर्षा का दौर थोड़ा थमा रहा और हल्की वर्षा या बूंदाबांदी के बीच धूप भी निकली तो उमस भरी गर्मी फिर से बढ़ गई। आलम यह रहा कि अधिकतम तापमान सामान्य से 1.1 डिग्री अधिक 35.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ जबकि हीट इंडेक्स या महसूस किया जाने वाले वाला तापमान 48.0 डिग्री तक पहुंच गया। वहीं न्यूनतम तापमान सामान्य से 0.5 डिग्री कम 26.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। हवा में नमी का स्तर 64 से 100 प्रतिशत रिकॉर्ड किया गया।

    मौसम विभाग के पूर्वानुमान पर जाएं तो इस पूरे सप्ताह भी दिल्ली में वर्षा का दौर जारी रहेगा। मंगलवार के लिए हल्की से मध्यम वर्षा का यलो अलर्ट भी जारी किया गया है। इस दौरान तापमान 35 डिग्री से ऊपर नहीं जाएगा।

    यह भी पढ़ें- 15 अगस्त से पहले राजधानी में हाई अलर्ट, ISI मॉड्यूल का 'दिल्ली कनेक्शन' सामने आने के बाद स्पेशल सेल एक्टिव

    खबरें और भी