दिल्लीवाले ध्यान दें, 23 और 24 जुलाई को कई इलाकों में रहेगी पानी की किल्लत, जल बोर्ड ने बताई वजह
दिल्ली जल बोर्ड के पाइपलाइन इंटरकनेक्शन कार्य के कारण 23 से 24 जुलाई तक राजधानी के कई इलाकों में पानी की आपूर्ति बाधित रहेगी या कम दबाव से आएगी। नाराय ...और पढ़ें

दिल्ली के कई इलाकों में 23 और 24 जुलाई को रहेगी पानी की किल्लत।
HighLights
दिल्ली में 23-24 जुलाई को पानी की आपूर्ति बाधित रहेगी।
पाइपलाइन इंटरकनेक्शन कार्य के कारण कई क्षेत्र प्रभावित होंगे।
निवासियों को पानी का भंडारण करने और टैंकर हेतु संपर्क करने की सलाह।
जागरण संवाददाता, पश्चिमी दिल्ली। दिल्ली जल बोर्ड द्वारा पाइपलाइन के इंटरकनेक्शन कार्य के चलते राजधानी के कई प्रमुख इलाकों में पानी की किल्लत होने वाली है। बोर्ड ने सूचित किया है कि 'ख्याला मेन' की 900 मिलीमीटर व्यास वाली पाइपलाइन को जोड़ने का काम दो अलग-अलग स्थानों, पंजाबी बाग क्लब (श्मशान भूमि के सामने) और पंजाबी बाग एमसीडी जन्माष्टमी ग्राउंड (मोती नगर रेड लाइट के पास) पर किया जाएगा।
इस तकनीकी कार्य के कारण 23 जुलाई की सुबह से 24 जुलाई की सुबह तक जल आपूर्ति बाधित रहेगी या बहुत कम दबाव (लो प्रेशर) के साथ पानी उपलब्ध होगा।
प्रभावित होने वाले प्रमुख क्षेत्र
इस कार्य के कारण नारायणा यूजीआर कमांड एरिया, जिसमें इंद्रपुरी, टोडापुर गांव, नारायणा गांव, नारायणा विहार, कृषि कुंज, मानसरोवर गार्डन और राजौरी गार्डन शामिल हैं, में जल आपूर्ति प्रभावित रहेगी। इसके साथ ही एमईएस , कीर्ति नगर बीपीएस/यूजीआर कमांड एरिया, एचएमपी कॉलोनी, पंजाबी बाग बीपीएस/यूजीआर का कुछ हिस्सा, तिलक नगर, ख्याला, विष्णु गार्डन, जेजे कालोनी ख्याला, रवि नगर, चांद नगर और इनके आसपास के इलाकों में भी पानी की समस्या बनी रहेगी।
दिल्ली जल बोर्ड ने संबंधित क्षेत्रों के निवासियों से अपील की है कि वे असुविधा से बचने के लिए आवश्यकतानुसार पानी का भंडारण पहले ही कर लें। कार्य के दौरान यदि किसी क्षेत्र में पानी की भारी किल्लत होती है, तो निवासी टैंकर के लिए जल बोर्ड के आपातकालीन नंबरों (1916, 23527679, 23538495, 23634469)पर संपर्क कर सकते हैं।