Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    दिल्ली के इन इलाकों में 18-19 फरवरी को नहीं आएगा पानी, जल बोर्ड ने जारी की चेतावनी

    Updated: Tue, 17 Feb 2026 08:56 PM (IST)

    दिल्ली जल बोर्ड ने 18 और 19 फरवरी 2026 को दक्षिण दिल्ली के कई इलाकों में पानी की आपूर्ति बाधित रहने की सूचना दी है। यह वार्षिक फ्लशिंग कार्यक्रम के का ...और पढ़ें

    दिल्ली जल बोर्ड ने 18 और 19 फरवरी 2026 को दक्षिण दिल्ली के कई इलाकों में पानी की आपूर्ति बाधित रहने की सूचना दी है। फाइल फोटो

    दिल्ली जल बोर्ड ने 18 और 19 फरवरी 2026 को दक्षिण दिल्ली के कई इलाकों में पानी की आपूर्ति बाधित रहने की सूचना दी है। फाइल फोटो

    HighLights

    1. 18-19 फरवरी 2026 को पानी की आपूर्ति बाधित रहेगी।

    2. दक्षिण दिल्ली के कई इलाकों में होगी कटौती।

    3. रिजर्वॉयर सफाई हेतु जल बोर्ड ने की घोषणा।

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली जल बोर्ड (DJB) ने एक्स (पूर्व ट्विटर) पर जारी एक पोस्ट में जानकारी दी है कि अंडरग्राउंड रिजर्वॉयर और बूस्टर पंपिंग स्टेशन की वार्षिक फ्लशिंग (सफाई) कार्यक्रम के कारण 18 और 19 फरवरी 2026 को दक्षिण दिल्ली के कई इलाकों में पानी की सप्लाई प्रभावित रहेगी। बोर्ड ने निवासियों से पहले से पर्याप्त मात्रा में पानी स्टोर करने की अपील की है और असुविधा के लिए खेद जताया है।

    18 फरवरी प्रभावित होने वाले मुख्य इलाके

    • सेक्टर B-1 वसंत कुंज आउटट्यूब, मेहरौली एरिया
    • गली नंबर 36 तुगलकाबाद एक्सटेंशन
    • नेहरू अपार्टमेंट कालकाजी
    • पॉकेट-12 और पॉकेट-08 कालकाजी एक्सटेंशन

    19 फरवरी को प्रभावित होने वाले इलाके

    • सेक्टर A, B और C वसंत कुंज
    • मेहरौली एरिया, छत्तपुर, लाल टंकी
    • B-ब्लॉक कालकाजी, छुरिया मोहल्ला
    • नेहरू प्लेस
    • गली नंबर 25 तुगलकाबाद
    • IKVBPS कालकाजी

    दिल्ली जल बोर्ड ने कहा है कि यह सफाई कार्य सालाना कार्यक्रम का हिस्सा है, जिससे रिजर्वॉयर और पंपिंग सिस्टम की क्षमता और पानी की गुणवत्ता बनी रहे। बोर्ड ने लोगों से अनुरोध किया है कि वे अपनी जरूरत के अनुसार पानी पहले से स्टोर कर लें ताकि दैनिक कामकाज में कोई दिक्कत न हो। आपात स्थिति में वॉटर टैंकर उपलब्ध होंगे।

    बोर्ड ने विभिन्न क्षेत्रों के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी

    क्षेत्र / विभाग हेल्पलाइन नंबर
    टोल फ्री DJB कंट्रोल रूम 1916
    तुगलकाबाद 26388976
    मेहरौली 26137216
    कालकाजी 8861113726
    छत्तरपुर 7303565635
    संगम विहार 9650255211

    अन्य कंस्टीट्यूएंसी इमरजेंसी नंबर भी उपलब्ध हैं। निवासियों से अपील है कि वे इन नंबरों पर संपर्क कर तुरंत टैंकर मांग सकते हैं। बोर्ड ने कहा है कि सफाई कार्य जल्द पूरा कर सप्लाई बहाल कर दी जाएगी।

    यह भी पढ़ें: दिल्ली द्वारका हादसा: पहले बालिग फिर नाबालिग, बर्थ सर्टिफिकेट से सामने आया आरोपी की उम्र का सच