विपक्ष का प्रदर्शन और दिल्ली में जाम जैसे हालात, लोगों को हो रही खूब परेशानी; तस्वीरों में देखें आज के हालात
विपक्ष लगातार तीसरे दिन मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली में प्रदर्शन कर रहा है, जिससे कई मार्गों पर भारी जाम लग गया है।
-1791461568570_m.webp)
विपक्षी नेताओं का प्रदर्शन तीसरे दिन भी जारी।
HighLights
विपक्ष मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग कर रहा है।
दिल्ली में इंडिया ब्लॉक प्रदर्शन से कई मार्गों पर भारी जाम।
राहुल गांधी सहित नेताओं के राजघाट कूच से आम जनजीवन प्रभावित।
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर विपक्ष लगातार तीसरे दिन प्रदर्शन कर रहा है। इंडिया ब्लॉक के तमाम नेता राजघाट की ओर कूच कर रहे हैं। इस कारण कई मार्गों पर जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई है। जगह-जगह पुलिस की तैनाती की गई है। वहीं आम लोगों को आवाजाही में परेशानी हो रही है।

राहुल गांधी और प्रियंका गांधी सहित तमाम नेता बस में सवार होते हुए। कार्यकर्ताओं और पुलिस की भारी भीड़।

कनॉट प्लेस के आउटर सर्कल में मोइट्स रेस्तरां के पास तैनात अर्द्धसैनिक बल के जवान।

कनॉट प्लेस के पूरे आउटर सर्किल पर बैरिकेड लगाकर बंद कर दिया गया है। इस कारण जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई।

नेताओं और पुलिस बलों के भारी जमावड़े कारण वाहनों की लगी लंबी कतारें।

विपक्षी नेताओं और मीडियाकर्मी की जुटी भीड़।

राजघाट पर पहुंचा विपक्षी नेताओं का काफिला। पुलिस ने सारे मार्ग बंद कर दिए।
-1791461211991.webp)
सिविक सेंटर के सामने गुजरते प्रदर्शनकारी। ड्रोन के जरिए रखा जा रहा है नजर।

रेलवे स्टेशन जाने वाले यात्री घंटों जाम में फंसे होने के बाद पैदल ही निकल रहे हैं।

राहुल गांधी पर महिला कांस्टेबल के साथ अमर्यादित व्यवहार करने का आरोप लगाते हुए कांग्रेस मुख्यालय के नजदीक प्रदर्शन करती हुईं दिल्ली भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ता।
