जन्माष्टमी पर इस्कॉन मंदिर जाना है तो पढ़ें दिल्ली पुलिस की ट्रैफिक एडवायजरी, कई सड़कों पर न आने की सलाह
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने इस्कॉन मंदिर, ईस्ट ऑफ कैलाश में श्री कृष्ण जन्माष्टमी समारोह के लिए यातायात संबंधी सलाह जारी ...और पढ़ें

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने 4 सितंबर को श्री कृष्ण जन्माष्टमी समारोह के मद्देनजर यातायात संबंधी विस्तृत सलाह जारी की है। एआई इमेज
HighLights
इस्कॉन मंदिर, ईस्ट ऑफ कैलाश में जन्माष्टमी समारोह के लिए विशेष सलाह।
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने भक्तों की भीड़ के मद्देनजर एडवाइजरी जारी की।
कई सड़कों पर भारी भीड़ और जाम की आशंका, वैकल्पिक मार्ग चुनें।
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने 4 सितंबर शुक्रवार को ईस्ट ऑफ कैलाश स्थित इस्कॉन मंदिर में श्री कृष्ण जन्माष्टमी समारोह के मद्देनजर यातायात संबंधी विस्तृत सलाह जारी की है। इस अवसर पर मंदिर में बड़ी संख्या में भक्तों के पहुंचने की उम्मीद है, जिससे आसपास के इलाकों में भारी भीड़ और यातायात जाम की आशंका है।
इन जगहों पर ट्रैफिक जाम से बचें
- इस्कॉन मंदिर, ईस्ट ऑफ कैलाश
- संत नगर मार्ग
- कैप्टन गौर मार्ग
- आउटर रिंग रोड
- नेहरू प्लेस और आसपास की सड़कें
ट्रैफिक पुलिस ने बताए टिप्स
राजा धीर सेन मार्ग की एक कैरिजवे (कैप्टन गौर मार्ग टी-पॉइंट / राधा कृष्ण मंदिर से संत नगर टी-पॉइंट, ईस्ट ऑफ कैलाश तक) बुधवार सुबह 6 बजे से 5 सितंबर 2026 को जन्माष्टमी कार्यक्रम समाप्ति तक बंद की गई है। इस अवधि में केवल एक कैरिजवे वाहनों को ही आने-जाने की अनुमति दी गई है।

ट्रैफिक पुलिस कर्मियों के निर्देश मानें
ट्रैफिक पुलिस ने एडवायजरी में कहा है कि लोग पीक विजिटिंग आवर्स के दौरान इस्कॉन मंदिर की ओर अनावश्यक यात्रा से बचें। जहां संभव हो वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें। क्षेत्र में तैनात ट्रैफिक पुलिस कर्मियों के निर्देशों का पालन करें। सड़क किनारे या अनधिकृत स्थानों पर वाहन न खड़ी करें। पुलिस ने कहा है कि केवल निर्धारित पार्किंग सुविधाओं का ही उपयोग करें।

दिक्कत होने पर करें कॉन्टैक्ट
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने सभी मोटर चालकों से अपील की है कि वे अपनी यात्रा पहले से प्लान करें, प्रभावित क्षेत्र से बचें और यातायात नियमों का पालन कर सुचारू एवं सुरक्षित आवागमन सुनिश्चित करें। अधिक जानकारी और रियल-टाइम अपडेट के लिए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल @dtptraffic पर संपर्क कर सकते हैं।
