Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    AI इम्पैक्ट समिट के कारण दिल्ली में शाम 6 घंटे के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, कई सड़कें होंगी प्रभावित

    Updated: Wed, 18 Feb 2026 07:24 AM (IST)

    भारत मंडपम में AI इम्पैक्ट समिट के कारण आज शाम 4 बजे से रात 10 बजे तक दिल्ली में विशेष ट्रैफिक व्यवस्था लागू रहेगी। VVIP मूवमेंट के चलते कई मुख्य सड़क ...और पढ़ें

    भारत मंडपम में AI इम्पैक्ट समिट के कारण आज शाम 4 बजे से रात 10 बजे तक दिल्ली में विशेष ट्रैफिक व्यवस्था लागू रहेगी। फाइल फोटो

    भारत मंडपम में AI इम्पैक्ट समिट के कारण आज शाम 4 बजे से रात 10 बजे तक दिल्ली में विशेष ट्रैफिक व्यवस्था लागू रहेगी। फाइल फोटो

    HighLights

    1. AI इम्पैक्ट समिट के कारण दिल्ली में विशेष ट्रैफिक व्यवस्था।

    2. शाम 4 बजे से रात 10 बजे तक कई सड़कें बंद रहेंगी।

    3. यात्रियों को वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने की सलाह दी गई।

    जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। भारत मंडपम में चल रहे AI इम्पैक्ट को देखते हुए आज यानी बुधवार शाम को राजधानी में खास ट्रैफिक व्यवस्था की गई है। इस दौरान VVIP मूवमेंट को देखते हुए शाम 4 बजे से रात 10 बजे तक आसपास की कई मुख्य सड़कों पर ट्रैफिक पर रोक रहेगी और डायवर्जन रहेगा।

    इन इलाकों में ट्रैफिक रहेगा प्रभावित

    ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक, सरदार पटेल मार्ग, मदर टेरेसा क्रिसेंट, तीन मूर्ति मार्ग, अकबर रोड, जनपथ, विंडसर प्लेस, तीस जनवरी मार्ग, पृथ्वी राज रोड, राजेश पायलट मार्ग, सुब्रह्मण्यम भारती मार्ग, मथुरा रोड (लोधी फ्लाईओवर और डॉ. दिनेश चंद्र डालमिया/भैरों मार्ग के बीच), शांति पथ, अफ्रीका एवेन्यू, सत्य मार्ग और डॉ. जाकिर हुसैन मार्ग पर ट्रैफिक प्रभावित रहेगा।

    गाड़ियों में सवार लोगों को दूसरे रास्तों का इस्तेमाल करने की सलाह दी गई है। सुझाए गए रास्तों में सैन मार्टिन मार्ग, पंचशील मार्ग, APJ अब्दुल कलाम मार्ग, कमाल अतातुर्क मार्ग, अरबिंदो मार्ग, लोधी रोड, साउथ एवेन्यू रोड, वंदे मातरम मार्ग, बारापुला रोड, रिंग रोड, तिलक मार्ग, फिरोजशाह रोड, रफी मार्ग, पार्लियामेंट मार्ग और के. कामराज मार्ग शामिल हैं।

    ट्रैफिक पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि वे अपनी यात्रा पहले से प्लान करें, एक्स्ट्रा समय दें और प्रभावित रास्तों से बचें। ड्यूटी पर मौजूद ट्रैफिक कर्मचारियों के निर्देशों का पालन करें और लेन डिसिप्लिन बनाए रखें।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: Delhi Weather: कल से बदलेगा दिल्ली का मौसम, बारिश के साथ चलेंगी तेज हवाएं; फिर लौट आएगी सर्दी?