विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

SIR गणना फॉर्म जमा करने का आज आखिरी दिन, 33% से ज्यादा फॉर्म अब भी डिजिटल रिकॉर्ड से बाहर

Published: Mon, 17 Aug 2026 05:29 AM (IST)Updated: Mon, 17 Aug 2026 06:48 AM (IST)

एसआइआर फॉर्म जमा करने का आज आखिरी दिन है, जिसमें बड़ी संख्या में लंबित फॉर्मों को डिजिटल करने की चुनौती ...और पढ़ें

एसआइआर फॉर्म जमा करने का आज आखिरी दिन।

एसआइआर फॉर्म जमा करने का आज आखिरी दिन।

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। एसआइआर के तहत गणना फॉर्म जमा करने का आज आखिरी दिन है। तय समय सीमा के अंतिम दिन बड़ी संख्या में मतदाताओं के सामने फार्म जमा करने की चुनौती बनी हुई है।

एसआइआर के तहत घर-घर पहुंचाए गए गणना फॉर्मों को जमा करने के साथ ही उनके डिजिटल रिकार्ड को भी तैयार किया जा रहा है। अब तक केवल 66.99 प्रतिशत फॉर्म ही डिजिटल किए गए हैं, जबकि शेष फार्मों को समय सीमा के भीतर अपलोड करने की प्रक्रिया जारी है।

अधिकारियों के सामने अंतिम दिन लंबित फॉर्मों को दर्ज करने और किसी भी पात्र मतदाता के नाम की प्रक्रिया प्रभावित न होने देने की चुनौती है।

वहीं, मतदाताओं के बीच फार्म भरने और जमा करने को लेकर भी कई तरह के सवाल सामने आए हैं। कुछ मतदाता दस्तावेजों और विवरण को लेकर जानकारी जुटाते नजर आए। ऐसे में अंतिम दिन सहायता केंद्रों और संबंधित कर्मचारियों पर भी अतिरिक्त दबाव रहा।

वहीं बीएलओ का कहना है कि मतदाताओं को निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार फॉर्म जमा करना था, लेकिन अब तक अधिकतर मतदाता फॉर्म जमा कराने नहीं आए और जो आ रहे है उन्होंने फार्म गलत भरा हुआ है। वहीं, अंतिम दिन किसी तकनीकी या अन्य समस्या की स्थिति में संबंधित निर्वाचन अधिकारी से संपर्क करने की सलाह दी गई है।

जिलेवार 66.99 प्रतिशत फॉर्म हुए डिजिटल

दक्षिणी पूर्वी में अब तक 55.94 प्रतिशत एसआइआर फॉर्म का ही डिजिटलीकरण हो पाया है। इसी तरह पुरानी दिल्ली में 66.50 प्रतिशत, उत्तरी दिल्ली में 63.91, नई दिल्ली में 60.68, मध्य दिल्ली में 61.87, मध्य उत्तरी में 68.74, दक्षिण पश्चिमी में 73.03, उत्तरी- बाहरी दिल्ली में 75.66, उत्तर पश्चिमी दिल्ली 70.83, उत्तरी पूर्वी दिल्ली में 70.79, पूर्वी दिल्ली में 64.07 प्रतिशत, दक्षिणी में 61.05 व पश्चिमी दिल्ली में 73.17 प्रतिशत फार्म का ही डिजिटलीकरण हो पाया है।