Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    दिल्ली के सुंदर नगरी में घर से बारिश का पानी निकालने के दौरान गिरकर चोटिल हुआ युवक, मौत

    Updated: Fri, 10 Jul 2026 01:14 AM (IST)

    पूर्वी दिल्ली के सुंदर नगरी में भारी बारिश के बाद घर में भरे पानी को निकालते समय एक युवक की पैर फिसलने से डूबकर मौत हो गई। मृतक की पहचान धीरज के रूप म ...और पढ़ें

    घर के अंदर भरे पानी में युवक का पैर फिसलने से मौत।

    घर के अंदर भरे पानी में युवक का पैर फिसलने से मौत।

    HighLights

    1. बारिश का पानी निकालते समय युवक की डूबकर मौत।

    2. धीरज नामक युवक सुंदर नगरी के घर में मृत मिला।

    3. घर में ढाई फुट पानी भरा था, पुलिस जांच जारी।

    जागरण संवाददाता, पूर्वी दिल्ली। वीरवार को मूसलधार वर्षा से सुंदर नगरी क्षेत्र के घरों में पानी भर गया। घर से वर्षा का पानी निकालने के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। घर के अंदर भरे पानी में युवक का पैर फिसल गया। युवक गिरकर चोटिल हो गया और पानी में डूबकर मौत हो गई।

    मृतक की पहचान धीरज के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा तोड़कर पानी से युवक का शव निकाला। नंद नगरी थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जीटीबी अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

    धीरज सुंदर नगरी एफ ब्लॉक में 32 गज के मकान में अकेले रहते थे। गली से धीरज का मकान ढाई फुट नीचे है। परिवार में मां व चार भाई हैं। सभी अलग अलग जगह रहते हैं। धीरज कार पर रंग करने का काम करते थे।

    सुबह तेज वर्षा से क्षेत्र की गलियों में पानी भर गया

    आरडब्ल्यूए अध्यक्ष रमेश कुमार ने बताया कि वीरवार सुबह तेज वर्षा से क्षेत्र की गलियों में पानी भर गया था। निकासी की ठीक व्यवस्था न होने से पानी घरों में भर गया। सुबह 10 बजे उन्होंने धीरज के साथ मिलकर मोबाइल से घरों में भरे पानी का वीडियो बनाया। इसके बाद वह घर चले गए। शाम पांच बजे वर्षा रुकी तो लोग अपने घरों से पानी निकालने लगे।

    खबरें और भी

    गेट से अंदर झांककर देखा तो वह पानी में पड़ा था

    एक पड़ोसी ने देखा कि धीरज का घर बंद है। आवाज देने पर भी बाहर नहीं आया। लोहे के गेट से अंदर झांककर देखा तो वह पानी में पड़ा था। पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने गेट तोड़कर घर में भरे पानी से युवक को निकाला और जीटीबी अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

    निगम ने पंप के जरिये पानी निकाला। पुलिस सूत्रों का कहना है युवक ने शराब पी हुई थी। पानी निकालने के दौरान पैर फिसलने से वह गिरा और उठ नहीं सका। घर में ढाई फुट पानी भरा था। जिसमें डूबने से युवक की मौत हो गई।

    यह भी पढ़ें- हापुड़ में हादसे के तीन दिन बाद घायल ने तोड़ा दम, अज्ञात बस चालक पर गैर इरादतन हत्या का केस